Year Ender 2024: 2024 में कई दिग्गज नेताओं ने दुनिया को कहा अलविदा, जानें ऐसे 10 नाम

Year Ender 2024: साल 2024 में भारत के कई दिग्गज राजनेताओं ने दुनिया को अलविदा कह दिया. इसमें ओपी चौटाला, सुशील कुमार मोदी, बाबा सिद्दीकी, सीताराम येचुरी जैसे बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं. 

author-image
Mohit Saxena
New Update
year ender 2024 leaders

year ender 2024 (newsnation)

Indian Politicians Died in 2024: साल 2024 खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. 2025 आने से पहले ही आज हम कई दिग्गज नेताओं को याद करेंगे जिन्होंने 2024 में दुनिया को अलविदा कह दिया है. हाल में हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला का निधन हो गया. इसी तरह सुशील कुमार मोदी, बाबा सिद्दकी, सीताराम येचुरी जैसे बड़े नेता अब हमारे बीच नहीं हैं. आइए जानें साल 2024 में दुनिया को अलविदा कहने वाले राजनेताओं की पूरी​ लिस्ट. 

Advertisment

1- ओपी चौटाला- हाल में हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला (OP Chautala) का निधन हो गया. उन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांसें लीं. ओपी चौटाला का निधन   20 दिसंबर को हुआ. वे हरियाणा के पांच बार सीएम रह चुके हैं. 
2- बाबा सिद्दीकी- महाराष्ट्र में एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique)की 12 अक्टूबर 2024 की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली.  
3- सीताराम येचुरी- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के दिग्गज नेता सीताराम येचुरी का  (Sitaram Yechury) का इस साल 12 सितंबर को निधन हो गया. वे 2005 से 2017 तक पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद रहे चुके हैं. येचुरी ने वामपंथी नीतियों की हमेशा वकालत की. 

4- सुशील कुमार मोदी- बिहार की राजनीति में बड़ा नाम सुशील कुमार मोदी का निधन इस साल 13 मई 2024 को हुआ. सुशील कुमार मोदी 2005 से 2013 तक और 2017  से 2020 तक बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे. 
 
5- नटवर सिंह- इस वर्ष कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता नटवर सिंह (Natwar Singh) का 10 अगस्त को निधन हो गया. नटवर सिंह ने मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार में 2004 से 2005 तक विदेश मंत्री पद के पर कार्य किया. 

6- जित्ता बालकृष्ण रेड्डी- बीआरएस के नेता जित्ता बालकृष्ण रेड्डी (Jitta Balakrishna Reddy) का छह सितंबर 2024 को 52 साल की आयु में देहांत हो गया. 

7- एसएम कृष्णा- कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा (SM Krishna) का 10 दिसंबर को देहांत हो गया. उनकी उम्र 92 वर्ष थी. वे केंद्र सरकार में विदेश मंत्री रह चुके थे. कर्नाटक के पूर्व सीएम कृष्णा का बेंगलुरु को एक आईटी हब बनाने में बड़ा योगदान रहा है. 
8- प्रभात झा- मध्यप्रदेश में भाजपा के नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा (Prabhat Jha) का 26 जुलाई को देहांत हो गया. उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के  रूप में लंबे समय तक काम किया.

9- बलदेव सिंह चावला- पंजाब में भाजपा के दिग्गज नेता बलदेव सिंह चावला (Baldev Singh Chawla)का 17 जनवरी को देहांत हो गया. 
 
10- ईश्वर प्रसन्ना हजारिका (Iswar Prasanna Hazarika) - कांग्रेस के नेता और असम के तेजपुर से पूर्व सांसद रहे ईश्वर प्रसन्ना हजारिका इस साल 13 मई को देहांत हो गया. 

Newsnationlatestnews newsnation Year Ender 2024 Indian politicians
      
Advertisment