Yamuna Flood Alert In Delhi Live: दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात, पानी-पानी राजधानी

शहर के निचले इलाकों जैसे बुराड़ी, जगतपुर, संतनगर और वजीराबाद की यमुना कॉलोनियों में काफी मात्रा में पानी घुस गया है.

author-image
Mohit Saxena
New Update

शहर के निचले इलाकों जैसे बुराड़ी, जगतपुर, संतनगर और वजीराबाद की यमुना कॉलोनियों में काफी मात्रा में पानी घुस गया है.

दिल्ली में बाढ़ का खतरा अभी भी बना है. हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. शहर के निचले इलाकों जैसे बुराड़ी, जगतपुर, संतनगर और वजीराबाद की यमुना कॉलोनियों में काफी मात्रा में पानी घुस गया है. इससे वहां के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस कारण किसानों की फसलें खराब हो रही है. उन्हें आर्थिक नुकसान और बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. यमुना नदी दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. यमुना बाढ़ क्षेत्र में बनी झुग्गियों से मंगलवार को लोगों को बाहर निकाला गया. पानी भरने के बाद खानपुर दिल्ली डिवीजन में दिल्ली बोट क्लब की नावों के जरिए  महिलाओं, बच्चों व अन्य लोगों को ऊपरी जगहों पर भेजा गया है. 

Advertisment
delhi yamuna flood live Yamuna Flood
Advertisment