Weather Update: देशभर में बदल रहा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप कमा; कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, देखिए वेदर रिपोर्ट

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार देशभर में मौसम बदल रहा है. कई राज्यों में बारिश, कोहरा और तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ दक्षिणी इलाकों में तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा.

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार देशभर में मौसम बदल रहा है. कई राज्यों में बारिश, कोहरा और तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ दक्षिणी इलाकों में तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा.

author-image
Deepak Kumar
New Update
kal-ka-mausam-19-december-weather-report-cold-fog-imd-alert-india

Weather Update: देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. अब ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है और दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है. हालांकि, इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में फिर से बारिश और मौसम में बदलाव की संभावना जताई है. IMD के अनुसार, अगले 12 से 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है. तो आइए नजर डालते हैं आज (17 फरवरी) और आने वाले दिनों के वेदर रिपोर्ट पर.

Advertisment

पश्चिमी विक्षोभ का असर

पश्चिमी विक्षोभ और नमी वाली हवाओं के कारण 17 से 18 फरवरी के बीच उत्तर भारत, मध्य भारत और कुछ दक्षिणी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बना रहेगा. पहाड़ी क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. ऐसे में पहाड़ों की यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि फिसलन और कम दृश्यता से परेशानी हो सकती है.

दक्षिण भारत का मौसम

दक्षिण भारत में भी मौसम बदलने वाला है. तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में 21 और 22 फरवरी को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं तटीय कर्नाटक, कोकण और गोवा में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है.

उत्तर भारत में मौसम का हाल

उत्तर भारत में अभी भी कई जगहों पर सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है. राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात का मौसम सुहावना रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखें और यात्रा या दैनिक कार्यों की योजना मौसम के अनुसार बनाएं.

यह भी पढ़ें- Kal ka Mausam: उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम, जानें पहाड़ी राज्यों का हाल

Weather Update INDIA
Advertisment