/newsnation/media/media_files/2026/02/24/kal-ka-mausam-2026-02-24-23-38-54.jpg)
सांकेतिक तस्वीर Photograph: (NN)
Kal Ka Mausam: देश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 24 घंटों के अंदर कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस बदलाव से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. उत्तर भारत के 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है.
पूर्वोत्तरी राज्यों में ओलावृष्टी के आसार
पूर्वी मध्य प्रदेश, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में 25-26 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. वहीं 27-28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश के आसार हैं.
यूपी- दिल्ली में साफ रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में 25 फरवरी को मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर और बरेली में सुबह हल्की ठंड बढ़ सकती है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान है. दिल्ली में भी मौसम साफ रहेगा. तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है.
बिहार-झारखंड में क्या होगा हाल
बिहार में भी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन गया, पटना और दरभंगा समेत कई जिलों में तापमान बढ़ सकता है. पटना में अधिकतम 29 और न्यूनतम 16 डिग्री तापमान रह सकता है. झारखंड में सुबह हल्का कोहरा और बादल छाए रहेंगे. रांची में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है.
एमपी और राजस्थान में कैसा होगा मौसम
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं, जबकि राजस्थान में अब बारिश की संभावना नहीं है. तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में 1 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Kal ka Mausam: कहीं बारिश का अलर्ट तो कहीं बढ़ने लगी गर्मी, जानें अगले कुछ दिनों का मौसम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us