/newsnation/media/media_files/2025/12/20/imd-weather-update-today-2025-12-20-18-29-26.jpg)
File Photo (AI)
Weather Update: फरवरी की शुरुआत हो गई है लेकिन उत्तर भारत के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है. उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड का प्रकोप जारी है. भारतीय मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे प्रदेशों में घना कोहरा छाया हुआ है. सुबह के वक्त दृश्यता काफी ज्यादा कम हो जाती है, जिससे रोड, रेलवे और हवाई यातायात प्रभावित हुआ.
दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी
पांच फरवरी को दिल्ली न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जिससे अधिकांश तापमान 21 से 23 डिग्री तक पहुंच सकता है. दिन में आसमान साफ रहता है और धूप निकल जाती है लेकिन सुबह-सुबह की ठंड और कोहरे ने लोगों को डरा रखा है. दिल्ली के लिए IMD ने मध्यम से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो ऐसी स्थिति अगले कुछ दिनों तक रह सकती है.
उत्तर प्रदेश के ऐसे हैं हालात
हालात उत्तर प्रदेश में भी लगभग समान हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी हिस्सों तक घने से बहुत घना कोहरा छाया रहता है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री के बीच रहा, जिससे शीतलहर का असर साफ दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग ने सात फरवरी तक उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी दी है. यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या फिर ओलावृष्टि हो सकती है, जिससे ठंड में इजाफा हो सकता है.
पहाड़ी राज्यों में ऐसी है स्थिति
उत्तराखंड में हिमालय की चोटियों पर लगातार तीसरे दिन भी हल्की बर्फबारी हुई. चारधाम, हेमकुंड साहिब और औली सहित कई प्रमुख चोटियां बर्फ से ढंक गईं है. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारी बर्फबारी के कारण 35 वाहन फंस गए. रात भर अभियान चलाए गए. इसके अलावा, हिमाचल के किन्नौर, कुल्लू और लाहुल स्पीति में हिमस्खलन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आठ फरवरी तक प्रदेश के निचले और मैदानी इलाको में घने कोहरे का येलो अलर्ट है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us