'हम समझौता नहीं करेंगे, युद्ध की शुरुआत उन्होंने की', US-इजरायल से जंग के बीच बोले ईरानी राजदूत मोहम्मद फथली

US-Israel-India War: अमेरिका और ईरान के बीच महाजंग जारी है. इस बीच भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथली ने कहा कि हम समझौता नहीं करेंगे. जंग उन्होंने शुरू की है. उनका ये बयान ऐसे समय में आया है जब इजरायल-अमेरिका ईरान में ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं.

US-Israel-India War: अमेरिका और ईरान के बीच महाजंग जारी है. इस बीच भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथली ने कहा कि हम समझौता नहीं करेंगे. जंग उन्होंने शुरू की है. उनका ये बयान ऐसे समय में आया है जब इजरायल-अमेरिका ईरान में ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं.

author-image
Suhel Khan
New Update
Mohammad Fathali and Trump

ईरान की अमेरिका को धमकी Photograph: (ANI/X@WhiteHouse)

US-Israel-India War: ईरान में अमेरिकी और इजरायली सेनाएं ताबड़तोड़ हमले कर रही हैं. ईरान भी इजरायल समेत मध्य पूर्व के देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच ईरान ने कहा कि अमेरिका के साथ फिलहाल कोई बातचीत नहीं होगी, क्योंकि युद्ध उन्होंने शुरू किया है. ये बात गुरुवार को दिल्ली में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथली ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कही. भारत में ईरान के राजदूत फथाली से जब पूछा गया कि क्या ईरान अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते के लिए तैयार है तो उन्होंने कहा कि, बिल्कुल नहीं.

Advertisment

ईरान ने लगाया जानबूझकर युद्ध भड़काने का आरोप

ईरानी राजदूत मोहम्मद फथली ने अमेरिका और इजराइल की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर चल रही वार्ता के दौरान जानबूझकर युद्ध भड़काने और पूरे पश्चिम एशियाई क्षेत्र को अस्थिर करने का आरोप लगाया. उनका ये बयान बुधवार की उस घटना के बाद आया है, जिसमें हिंद महासागर में ईरानी नौसैनिक फ्रिगेट IRIIS डेना पर अमेरिकी पनडुब्बी ने हमला कर दिया. जिसकी तेहरान ने "समुद्र में एक अत्याचार" कहकर निंदा की है.

इजराइल का इरादा मध्य पूर्व क्षेत्र को नष्ट करना- ईरानी राजदूत

राजदूत फथली ने संघर्ष को भड़काने के लिए वाशिंगटन और तेल अवीव को दोषी ठहराते हुए कहा कि दोनों देश ईरान की रणनीतिक और भौगोलिक स्थिति से पूरी तरह परिचित हैं. उन्होंने कहा कि, इजराइल को "जायोनी शासन" बताते हुए कहा कि, इजराइल का इरादा मध्य पूर्व क्षेत्र को नष्ट करना है. उन्होंने आगे कहा कि, "वे अच्छी तरह जानते हैं कि ईरान कहां है और उसकी स्थिति क्या है. लेकिन दुर्भाग्य से, जायोनी शासन पूरे क्षेत्र को, इस क्षेत्र की सभी संपत्तियों को नष्ट और अस्त-व्यस्त करना चाहता है.

'हम अपने पड़ोसियों पर नहीं कर रहे हमला'

उन्होंने कहा कि ईरान अपने पड़ोसियों पर हमला नहीं कर रहा है. हम अपने पड़ोसियों पर हमला नहीं करते; वे हमें ठिकाने मुहैया कराते हैं. आपने सुना होगा कि तीन F-15 विमानों को मार गिराया गया. हमारे अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध हैं. हमने सभी पड़ोसियों को घोषणा कर दी है कि हम संयुक्त राज्य अमेरिका के ठिकानों पर हमला करेंगे." जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान इस संकट के संबंध में भारत के साथ संपर्क में है, तो फथली ने स्पष्ट किया, 'नहीं, हमारी कोई बातचीत नहीं हुई है. हमारे पास कोई संदेश नहीं है. आप भारतीय पक्ष से पूछ सकते हैं.'

'हम युद्ध नहीं चाहते, उन्होंने की इसकी शुरुआत'

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जताई जा रही चिंताओं पर उन्होंने कहा कि, "इस मामले में हमारे पास कोई खबर नहीं है, कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि ईरान ने ईमानदारी दिखाई और उन्होंने खुली शत्रुता प्रदर्शित की और उन्होंने ही इसकी शुरुआत की. वे ईरान की क्षमता और सामर्थ्य को भली-भांति जानते हैं. हम युद्ध नहीं चाहते. उन्होंने ही इसकी शुरुआत की."

हमने एक महान हस्ती को खो दिया- ईरानी राजदूत

ईरानी राजदूत फथली ने कहा कि, "हमने एक महान हस्ती, अपने नेता, अपने पिता को खो दिया है, और उन्होंने हमेशा हमें इतिहास के सही पक्ष में खड़े होने का सर्वोत्तम प्रयास करने की सलाह दी थी. मेरा मानना ​​है कि उन्होंने इतिहास के सही पक्ष में खड़े होकर अपना पक्ष रखा और उन्हें इसका फल मिला." अमेरिका द्वारा चल रही वार्ताओं के बीच हमले करने की कड़ी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, "हम उनके इरादों को जानते हुए भी वार्ता की मेज पर बैठे, लेकिन समय उन्होंने तय किया; उससे पहले ही उन्होंने हमला कर दिया, और हमने जवाबी कार्रवाई की घोषणा कर दी. दुर्भाग्य से, क्षेत्र में कई समस्याएं थीं, और जायोनी शासन हमारे क्षेत्र की सभी संपत्तियों को नष्ट करना और अशांति फैलाना चाहता था." उन्होंने कहा कि एलिमेंट्री स्कूल को निशाना बयाना गया. उन्होंने 160 स्कूली बच्चों की हत्या कर दी. यह भयानक है.

ये भी पढ़ें: ईरान अब कुछ बड़ा करने वाला है! इजरायल को दी सख्त चेतावनी, कहा-सत्ता बदलने का हथकंडा सफल नहीं होगा

US-Israel Attack Iran US-Iran War
Advertisment