देश के इस शहर में महिलाएं नहीं कर सकती पुरुषों का मसाज, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला

केरल के तिरुअनंतपुरम में महिलाएं अब पुरुष की और पुरुष अब महिलाओं की मसाज नहीं कर सकते हैं. खुद महापौर ने इन गतिविधियों पर रोक लगा दी है. पढ़ें पूरी खबर....

केरल के तिरुअनंतपुरम में महिलाएं अब पुरुष की और पुरुष अब महिलाओं की मसाज नहीं कर सकते हैं. खुद महापौर ने इन गतिविधियों पर रोक लगा दी है. पढ़ें पूरी खबर....

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Thiruvananthapuram bans Cross massage of opposite Gender due to Cultural issue

Thiruvananthapuram

केरल के तिरुअनंतपुरम नगर निगम के महापौर वीवी राजेश ने सोमवार को बड़ा फैसला किया है. उन्होंने सोमवार को स्पा केंद्रों में क्रॉस मसाजिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. राजेश क कहना है कि ये कल्चर स्थानीय संस्कृति के खिलाफ है. इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते हुए इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो शहर की संस्कृति पर बुरा असर पड़ सकता है. 

Advertisment

एक दिन पहले ही केरल की राजधानी में स्पा केंद्रों में होने वाली अवैध गतिविधियों और क्रॉस मसाजिंग के खिलाफ विशेष अबियान की घोषणा की गई थी. महापौर ने पथानामथिट्टा जिले के तिरुवल्ला में हुई घटना से सबक लिया है. तिरुवल्ला में  एक गैंग्सटर ने पैसे न देकर एक स्पा कर्मचारी से दुष्कर्म किया था.

अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

महापौर ने कहा कि क्रॉस-जेंडर मसाजिंग से एक अलग प्रकार की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है. अगर कोई गतिविधि कानूनी रूप से वैध हैं तो उनमें कोई हस्तक्षेप नहीं होगा लेकिन अवैध गतिविधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

महापौर ने कहा कि विशेष अभियान के पहले चरण में शहर सीमा के अंदर संचालित सभी स्पा केंद्रों की जोनवार जांच की जाएगी. इसमें लाइसेंस, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और स्पा में होने वाली गतिविधियों को वेरिफाई किया जाएगा. तिरुअनंतपुरम के मेयर ने कहा कि कानून के अनुसार, स्पा में अगर योग्य मसाज थेरेपिस्ट को रखना अनिवार्य है और किसी स्पा में वह मौजूद नहीं है तो इसे अवैध माना जाएगा. 

दुष्कर्म के आरोपियों की धड़पकड़ जारी, अब तक तीन गिरफ्तार

पथनमथिट्टा के तिरुवल्ला में गैंगस्टर द्वारा स्पाकर्मी का दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान पथनमथिट्टा जिले के निरानम निवासी वरुण कुमार के रूप में हुई है. वरुण सुबिन अलेक्जेंडर गिरोह का सदस्य है. पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. पुलिस वरुण से पहले सुबिन अलेक्जेंडर और उसके साथी बर्लिन दास को गिरफ्तार कर चुकी है. 

Advertisment