/newsnation/media/media_files/2026/03/06/sukhoi-jet-missing-pilots-anuj-and-purvesh-killed-in-assam-2026-03-06-10-25-15.jpg)
असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में ट्रेनिंग के वक्त रडार से गायब हुआ भारतीय वायुसेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश हो गया है. इस हादसे में जेट के दोनों पायलट्स स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर की भी मौत हो गई है. खुद इंडियन एयरफोर्स ने इस हादसे की जानकारी दी है.
वायुसेना ने दी क्रैश और पायलटों की मौत की जानकारी
गुरुवार देर रात 1.09 बजे वायुसेना ने क्रैश की पुष्टि की थी. शुक्रवार सुबह 9.14 बजे वायुसेना ने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दोनों पायलटों की मौत की जानकारी दी. वायुसेना के अनुसार, असम में तलाशी अभियान जारी है. ये हादसा तब हुआ, जब फाइटर जेट नियमित उड़ान और मिशन पर था और ग्राउंड कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया था.
The Su-30MKI which was on a training mission, crashed in the area of Karbi Anglong, Assam, approx 60 km from Jorhat. Search operations are underway.@DefenceMinIndia@SpokespersonMoD@HQ_IDS_India@adgpi@indiannavyhttps://t.co/64Ii5V2fiZ
— Indian Air Force (@IAF_MCC) March 5, 2026
वायु सेना के अनुसार, रडार से संपर्क खत्म होने के बाद वायुसेना ने तुरंत अलर्ट जारी किया और घटना की जांच के लिए आईएएफ की टीम को असम रवाना कर दिया. वर्तमान में विमान की सटीक स्थिति और संपर्क के टूटने की वजह का पता लगाया जा रहा है.
IAF acknowledges the loss of Sqn Ldr Anuj and Flt Lt Purvesh Duragkar, who sustained fatal injuries in the Su-30 crash. All personnel of the IAF express sincere condolences, and stand firmly with the bereaved family in this time of grief.@DefenceMinIndia@SpokespersonMoD… pic.twitter.com/zUtfUJ2ewr
— Indian Air Force (@IAF_MCC) March 6, 2026
मल्टीरोल फाइटर जेट है सुखोई
बता दें, सुखोई Su‑30MKI भारतीय वायुसेना के सबसे ताकतवर और उन्नत लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है. ये दो इंजनों वाला मल्टीरोल फाइटर जेट है. इसका इस्तेमाल वायु रक्षा, लंबी दूरी की स्ट्राइक और निगरानी जैसे महत्वपूर्ण मिशनों में किया जाता है.
पिछले 12 साल में आठ बार क्रैश हुआ सुखोई विमान
1. 4 जून 2024- नासिक, महाराष्ट्र
इंडियन एयरफोर्स का सुखोई-30 एमकेआई जेट ट्रेनिंग उड़ान पर था. उड़ान के दौरान, तकनीकी खराबी की वजह से विमान नासिक के पास एक खेत में गिर गया. दोनों पायलट समय रहते हुए इजेक्ट कर लिया गया और वे सुरक्षित बच गए.
2. 28 जनवरी 2023- मध्य प्रदेश
ग्वालियर से ट्रेनिंग मिशन पर उड़े दो लड़ाकू विमान SU-30MKI और Mirage-2000 हवा में आपस में ही टकरा गए थे. सुखोई के दोनों पायलट तो सुरक्षित रूप से जेट से बाहर आ गए लेकिन मिराज-2000 के पायलट्स की मौत हो गई.
3. 8 अगस्त 2019- तेजपुर, असम
असम के तेजपुर एयरबेस से उड़ाने भरने के कुछ वक्त बाद ही विमान में टेक्निकल समस्या आ गई. पायलटों ने समय रहते हुए विमान से खुद को इजेक्ट कर लिया, जिससे वे सुरक्षित बच गए.
4. 27 जून 2018- नासिक, महाराष्ट्र
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के टेस्ट पायलट सुखोई की टेस्ट उड़ान कर रहे थे. इस दौरान विमान क्रैश हो गया. दोनों पायलट समय पर बाहर निकल गए, जिससे वे सुरक्षित बच गए.
5. 23 मई 2017- अरुणाचल प्रदेश सीमा क्षेत्र
असम के तेजपुर एयरबेस से उड़ान भरने के बाद सुखोई का संपर्क टूट गया, जिसके बाद अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में विमान का मलबा पड़ा मिला. हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है.
6. 15 मार्च 2017- बाड़मेर, राजस्थान
ट्रेनिंग मिशन के दौरान, विमान क्रैश हो गया है. दोनों पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल आए हैं. हादसे में जमीन पर मौजूद तीन लोग घायल हो गए हैं.
7. 14 अक्टूबर 2014- पुणे, महाराष्ट्र
पुणे के पास ट्रेनिंग उड़ान के वक्त सुखोई जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. समय रहते हुए दोनों पायलटों ने विमान छोड़ दिया है. दोनों सुरक्षित हैं.
8. 19 मई 2015- तेजपुर, असम
तेजपुर एयरबेस से सुखोई जेट ने उड़ान भरी थी. हालांकि, कुछ देर बाद तकनीकी खराबी गई. पायलटों ने समय रहते हुए इजेक्ट कर लिया, जिससे वह सुरक्षित बच गए.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us