Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से किया सम्मानित

Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर दुनिया भारत की सैन्य शक्ति से रूबरू होगी. इसके साथ ही सांस्कृतिक झांकियों का भी आयोजन किया जाएगा.

Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर दुनिया भारत की सैन्य शक्ति से रूबरू होगी. इसके साथ ही सांस्कृतिक झांकियों का भी आयोजन किया जाएगा.

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
murmu and shubhanshu shukla

अशोक चक्र से सम्मानित किए गए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला Photograph: (DD)

Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर राजधानी दिल्ली में मुख्य समारोह का आयोजन हो रहा है. जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी. इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए हैं.

Advertisment

कर्तव्य पथ पर दिखेगी भारत की सैन्य ताकत

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भारत दुनिया को अपनी सैन्य ताकत दिखाएगा. इस दौरान दुनिया भारत की विकास गाथा, सांस्कृतिक विविधता को भी देख सकेगी. जिसमें नवगठित सैन्य इकाइयां और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल किए गए प्रमुख हथियार प्रणालियों के मॉडल भी शामिल होंगे. कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम, 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा, जिसका नेतृत्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी. यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. जो करीब 90 मिनट तक चलेगा.

पीएम मोदी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथियों के राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की सुरक्षा में पारंपरिक बग्गी में सवार होकर कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगी. कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण भारतीय सेना का पहला चरणबद्ध युद्ध सरणी प्रदर्शन होगा, जिसमें ड्रोन, टैंक और तोपखाने को वास्तविक युद्धक्षेत्र की स्थितियों को प्रतिबिंबित करने वाली युद्ध शैली को प्रदर्शित किया जाएगा.

  • Jan 26, 2026 10:34 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: कर्तव्य पथ पर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

    गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी कर्तव्य पथ स्थित सलामी मंच पर पहुंच गए हैं.



  • Jan 26, 2026 10:29 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: शाही बग्घी में सवार होकर कर्तव्य पथ के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, साथ में मुख्य अतिथि

    गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत हो चुकी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ राष्ट्रपति भवन से शाही बग्घी में सवार होकर कर्तव्य पथ की ओर जा रही हैं. साथ में दोनों मुख्य अतिथि भी हैं.



  • Jan 26, 2026 10:17 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: योग गुरु बाबा रामदेव ने हरिद्वार में फहराया तिरंगा

    उधर योग गुरु बाबा रामदेव ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया. उन्होंने हरिद्वार में तिरंगा फहराया कर गणतंत्र दिवस मनाया.



  • Jan 26, 2026 10:13 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन होगा. सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे. जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया. उसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.



  • Jan 26, 2026 10:05 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फहराया तिरंगा

    वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिल्ली में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.



  • Jan 26, 2026 10:03 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, "गणतंत्रदिवस के अवसर पर, मैं देश के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. गणतंत्रदिवस संकल्प, दृढ़ता और संविधान के मर्यादा का पालन करने तथा देश को आगे ले जाने का दिन है. 77 वर्ष पूर्व हमने भारत के संविधान को अपनाया था. यह विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है. यह भारत की जनता के लिए जीवंत मार्गदर्शक है. यह हमारे लिए प्रतिज्ञा लेने का अवसर है कि हम सब मिलकर 2047 तक, जब हम स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेंगे, भारत को एक विकसित भारत बनाएंगे."



  • Jan 26, 2026 10:01 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, "गणतंत्रदिवस के अवसर पर, मैं देश के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. मैं सभी भारतीयों से यह भी आग्रह करता हूं कि वे यह प्रतिज्ञा लें कि 2047 तक भारत एक विकसित भारत के रूप में उभरेगा."



  • Jan 26, 2026 09:58 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने फहराया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ के जन भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया.



  • Jan 26, 2026 09:56 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

    वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया. बता दें कि भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन होगा.



  • Jan 26, 2026 09:54 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने मुंबई में फहराया तिरंगा

    उधर गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में राष्ट्रीय ध्वज फहराया.



  • Jan 26, 2026 09:52 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरू में पार्टी मुख्यालय पर फहराया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया.



  • Jan 26, 2026 09:50 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: ओडिशा के राज्यपाल ने भुनवेश्वर में फहराया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी ली.



  • Jan 26, 2026 09:47 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी तिरंगा फहराया. उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया.



  • Jan 26, 2026 09:40 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: वडोदरा के समा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तैराकों ने फहराया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर गुजरात के वड़ोदरा में युवा तैराकों ने समा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तैरते हुए राष्ट्रीय ध्वज को अपने हाथों में लेकर गणतंत्र दिवस मनाया.



  • Jan 26, 2026 09:31 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बनासकांठा के थाराड में फहराया तिरंगा

    उधर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बनासकांठा के थाराड में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी समारोह में उपस्थित रहे.



  • Jan 26, 2026 09:26 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पहरा, यमुना में भी जा रही पेट्रोलिंग

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर पहरा है. इस बीच यमुनी नदी में में सेना के जवान नौका से पेट्रोलिंग कर रहे हैं.



  • Jan 26, 2026 09:23 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि, "77वें  गणतंत्रदिवस के अवसर पर, मैं राज्य के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. आज ही के दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था. 76 वर्षों के इस सफर में हमारे संविधान ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन इन सबके बावजूद, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के हमारे संकल्प के अनुरूप, उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक, हर भारतीय के गौरव, भारत की एकता और अखंडता को आगे बढ़ाते हुए, आज हम सभी एक नए भारत के साक्षी बन रहे हैं. इसमें हमारे संविधान की अहम भूमिका है."



  • Jan 26, 2026 09:21 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: केरल के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने राजधानी तिरुवनंतपुरम में फहराया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर केरल के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने भी तिरंगा फहराया. राज्यपाल अर्लेकर राजधानी तिरुवनंतपुरम में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए. जहां उन्होंने तिरंगा फहराया. इस दौरान मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन भी मौजूद रहे.



  • Jan 26, 2026 09:19 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा

    भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून में तिरंगा फहराया. इसके साथ ही उन्होंने राज्य और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.



  • Jan 26, 2026 09:15 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: सीएम योगी ने लखनऊ में फहराया तिरंगा

    भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में तिरंगा फहराया. इसके साथ ही सीएम योगी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.



  • Jan 26, 2026 09:03 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि, "मेरे प्रिय भाइयों और बहनों, गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर, मैं दिल्ली की जनता और अपने सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. यह दिन भारत माता के उन लाखों गुमनाम नायकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है जिन्होंने राष्ट्र के विकास, प्रगति और गौरव के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनके बलिदान और समर्पण के कारण ही भारत आज एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में खड़ा है. उनका साहस और प्रतिबद्धता हमें देश की सेवा करने के लिए सदा प्रेरित करती रहेगी. संविधान की इस मूलभूत भावना को ध्यान में रखते हुए, हमें इस अमृत काल में भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के अपने संकल्प को दोहराना चाहिए."



  • Jan 26, 2026 09:00 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गांधी मैदान में फहराया तिरंगा

    उधर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान तिरंगा फहराया. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उपस्थित रहे.



  • Jan 26, 2026 08:59 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने मुंबई में फहराया तिरंगा

    उधर मायानगरी मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के आयुक्त भूषण गगरानी ने 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया.



  • Jan 26, 2026 08:57 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बर्फ से ढंके पहाड़ों के बीच फहराया तिरंगा

    देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. सुबह 10.30 बजे दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन होगा. इससे पहले देश के अलग-अलग हिस्सों से तिरंगा फहराने की तस्वीरें सामने आ रही हैं. गणतंत्र दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के किश्तवार में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच तिरंगा फहराया गया.



  • Jan 26, 2026 08:54 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर फहराया तिरंगा

    भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा फहराया.



  • Jan 26, 2026 08:51 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: नागपुर स्थित RSS मुख्यालय में फहराया गया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय पर भी तिरंगा फहराया गया. यहां नागपुर महानगर संघचालक राजेश लोया ने आरएसएस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया.



  • Jan 26, 2026 08:49 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: तमिलनाडु के राज्यपाल ने ली परेड की सलामी

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में तिरंगा फहराने के बाद राज्यपाल आर.एन रवि ने गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली.



  • Jan 26, 2026 08:48 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: गणतंत्र दिवस पर देश की सीमाओं पर कड़ा पहरा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की सीमाओं पर सुरक्षा बड़ा दी गई है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय सेना के जवान नियंत्रण रेखा पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं. जिससे दुश्मन इस अवसर पर किसी प्रकार की हरकत ना करने पाए.



  • Jan 26, 2026 08:34 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन रवि ने चेन्नई में फहराया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है. इस बीच तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन रवि ने भी तिरंगा फहराया. उन्होंने राजधानी चेन्नई में तिरंगा फहराया. इस दौरान सीएम एमके स्टालिन भी मौजूद रहे.



  • Jan 26, 2026 08:31 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: तमिलनाडु में भी गणतंत्र दिवस की धूम, राज्यपाल आर.एन. रवि फहराएंगे तिरंग

    भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर देश के सभी राज्यों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. वहीं राज्यों के मुख्यमंत्री राजधानियों में तिरंगा फहरा रहे हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए चेन्नई पहुंच चुके हैं. कुछ ही देर में राज्यपाल आर.एन. रवि यहां आयोजित परेड में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और सलामी लेंगे.



  • Jan 26, 2026 08:03 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी राज्य और देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि, "मैं गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. आज ही के दिन 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ था. भारत का संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है और हम सभी इस संविधान से बंधे हुए हैं. भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. मैं उन सभी को नमन करता हूं जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपना जीवन समर्पित किया और संविधान को लागू करवाया."



  • Jan 26, 2026 08:01 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर फहराया तिरंगा

    भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थिर मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया.



  • Jan 26, 2026 07:41 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेश और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है. सीएम धामी ने एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी किया. जिसमें उन्होंने कहा, "राज्य के सभी निवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. यह दिन हमें संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की शक्ति और राष्ट्रीय एकता की याद दिलाता है. आइए, कड़ी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ मिलकर एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करें ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार किया जा सके. जय हिंद! जय देवभूमि उत्तराखंड."



  • Jan 26, 2026 07:27 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां जारी

    77वें गणतंत्र दिवस के अवसर दुनिया आज भारत की सैन्य शक्ति देखेगी. जिसके लिए कर्तव्य पथ पर तैयारियां जारी है. दर्शक भी कर्तव्य पथ पर पहुंचने लगे हैं.



  • Jan 26, 2026 07:18 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    उधर गणतंत्र दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के जीरो प्वाइंट गेट पर भारतीय सेना ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा जांच तेज कर दी है. सेना के जवान हर आने जाने वाले की तलाशी ले रहे हैं.



  • Jan 26, 2026 07:16 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: उज्जैन के पुरातत्वविद डॉ. नारायण व्यास को किया जाएगा पद्म श्री से सम्मानित

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर उज्जैन के पुरातत्वविद डॉ. नारायण व्यास को पद्म श्री 2026 से सम्मानित किया जाएगा. इस अवसर पर उनके परिवार ने उज्जैन में जश्न मनाया. डॉ. व्यास ने कहा कि, "मुझे इतना प्रतिष्ठित पुरस्कार पाकर बहुत खुशी हो रही है. यह देश के लिए भी गर्व का क्षण है, क्योंकि इससे लोगों को प्रेरणा मिलेगी और वे अपनी विरासत और परंपराओं के प्रति अधिक जागरूक होंगे."



  • Jan 26, 2026 07:13 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर पहुंचने लगे दर्शक

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड को देखने के लिए रात से ही तैयारियां जारी है. इस बीच सुबह से ही दर्शक भी कर्तव्य पथ पर पहुंचने लगे हैं.



  • Jan 26, 2026 07:10 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जानें क्या कुछ कहा?

    भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई. भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे. विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है."



  • Jan 26, 2026 07:07 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: कर्नल सोफिया कुरैशी को विशिष्ट सेवा पदक से किया जाएगा सम्मानित

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्नल सोफिया कुरैशी को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा. बता दें कर्नल सोफिया कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर का हिंसा थी. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम को लेकर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को कर्नल सोफिया कुरैशी ने संबोधित किया था.



  • Jan 26, 2026 07:04 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राजधानी के सभी बॉर्डर पर आने-जाने वालों की तलाशी ली जा रही है. 



  • Jan 26, 2026 07:03 IST

    Republic Day Parade 2026 LIVE Updates: कर्तव्य पथ पर दिखेगी नए भारत की झलक, राष्ट्रपति मुर्मू लेंगी परेड की सलामी

    भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर दुनिया भारत की सैन्य शक्ति देखेगी. गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी. इस बार गणतंत्र दिवस पर यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा मुख्य अतिथि के रूप में भारत पहुंचे हैं.



Republic Day Republic Day 2026
Advertisment