Rahul Gandhi On Gen-Z: राजनीतिक बोल, राहुल गांधी ने किया सेल्फ गोल?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक 'एक्स' पोस्ट में देश के युवाओं खासकर जेन-जी यानी नई पीढ़ी की तारीफ करते हुए कहा उन्हें लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाला है.

author-image
Mohit Saxena
New Update

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक 'एक्स' पोस्ट में देश के युवाओं खासकर जेन-जी यानी नई पीढ़ी की तारीफ करते हुए कहा उन्हें लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाला है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक 'एक्स' पोस्ट में देश के युवाओं खासकर जेन-जी यानी नई पीढ़ी की तारीफ करते हुए कहा उन्हें लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाला असली 'विंगार्ड' की संझा दी. राहुल गांधी का यह बयान तब जब हाल ही में नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों में छात्रों और युवाओं ने सरकारों को पलट कर रख दिया. इस बीच दक्षिण एशिया में युवाओं की अगुवाई में आंदोलनों की लहर देखी जा रही है. 

Advertisment

लोकतंत्र की रक्षा और वोट चोरी को रोकेगा

यह संदेश 2025 और 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले युवाओं से जुड़ने की उनकी रणनीति का भाग माना जा रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, देश का युवा, देश का छात्र, जेन-जी संविधान को बचाएगा. लोकतंत्र की रक्षा और वोट चोरी को रोकेगा. वे हमेशा उनके साथ रहने वाले हैं. राजनीतिक विश्लेषकों   का मानना है कि यह मात्र एक भावनात्मक संदेश नहीं, बल्कि कांग्रेस की ओर एक रणनीतिक दांव बताया जा रहा है.

देश में गृहयुद्ध को भड़काने की कोशिश में हैं: दुबे

राहुल गांधी के इस 'एक्स' पोस्ट पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, जेन जी परिवारवाद के खिलाफ है. वह पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी को क्यों बर्दाश्त करने वाला है.  निशिकांत दुबे के अनुसार, राहुल गांधी इस देश में गृहयुद्ध को भड़काने की कोशिश में हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में आगे लिखा, वह भ्रष्टाचार के खिलाफ है, वह आपको क्यों नहीं भगाएगा? वह बांग्लादेश में इस्लामिक राष्ट्र तथा नेपाल में हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है. वह भारत को हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं बनाएगा? 

Gen Z generation Gen Z rahul gandhi
Advertisment