/newsnation/media/media_files/2025/12/09/rahul-gandhi-2025-12-09-16-18-36.jpg)
Rahul Gandhi: (SANSAD TV)
Budget Session: संसद का बजट सत्र जारी है. इस बीच, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कुछ विपक्षी नेताओं के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की. उन्होंने स्पीकर को उन मुद्दों के बारे में बताया, जिन्हें वे सदन में उठाना चाहते हैं. दोनों पक्षों के बीच कुछ ही मिनट बैठक हुई.
तीसरी बार पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा सदन
खास बात है कि ये बैठक उस वक्त हुई, जब लोकसभा में बजट पर चर्चा से पहले राहुल गांधी को अन्य विषय पर बोलने की अनुमति नहीं मिलने की वजह से कांग्रेस सांसदों के हंगामे के वजह से सदन को दिन भर के लिए स्थगित करना पड़ा था. दिन भर के लिए सदन को स्थगित करने से पहले आज ही सदन को दो बार स्थगित करना पड़ा
लोकसभा स्पीकर और राहुल गांधी के बीच क्या बात हुई
सूत्रों की मानें तो राहुल ने लोकसभा अध्यक्ष से कहा कि वे आठ कांग्रेस सासंदों के निलंबन और संसद से जुड़े अन्य विषयों को उठाना चाहते हैं. इनमें महिला सांसदों के खिलाफ लगाए गए आरोप भी शामिल हैं. बता दें, गुरुवार को बिरला ने सदन में कहा था कि एक दिन पहले कांग्रेस के सदस्य प्रधानमंत्री की सीट के पास पहुंच गए थे. वे वहां इकट्ठा होकर किसी अप्रत्याशित घटना को अंजाम देना चाह रहे थे. इस वजह से उनके अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में नहीं आए.
सदन में राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं मिली
जानकारी के अनुसार, दो फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान, राहुल गांधी को पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण से जुड़ा विषय उठाने की अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद सदन की अवमानना के आरोप में विपक्ष के आठ सासंदों को निलंबित करने और अन्य मुद्दों पर सदन में गतिरोध की स्थिति बन गई. विपक्ष का आरोप है कि लोकसभा में विपक्षी नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा है. वहीं, सत्तापक्ष के लोगों को हर कुछ बोलने की अनुमति मिल रही है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us