अब भारत में ही बनेंगे राफेल फाइटर जेट, राष्ट्रपति मैक्रों ने 'मेक इन इंडिया' पर लगाई मुहर

भारत और फ्रांस की दोस्ती अब एक नए दौर में पहुंच गई है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ कर दिया है कि भविष्य में राफेल जेट 'मेक इन इंडिया' के तहत भारत में ही बनाए जाएंगे. भारत ने 114 नए विमानों की इच्छा जताई है, जिससे देश में रोजगार और तकनीक दोनों बढ़ेंगे.

भारत और फ्रांस की दोस्ती अब एक नए दौर में पहुंच गई है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ कर दिया है कि भविष्य में राफेल जेट 'मेक इन इंडिया' के तहत भारत में ही बनाए जाएंगे. भारत ने 114 नए विमानों की इच्छा जताई है, जिससे देश में रोजगार और तकनीक दोनों बढ़ेंगे.

author-image
Ravi Prashant
New Update
Emmanuel Macron

प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रॉन Photograph: (X/@EmmanuelMacron)

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को भारत के साथ रक्षा क्षेत्र में रिश्तों को और मजबूत करने की बात कही है. उन्होंने एलान किया कि अब राफेल जेट 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत भारत में ही तैयार किए जाएंगे. मैक्रों का कहना है कि दोनों देश इस प्रोग्राम को मिलकर आगे बढ़ाना चाहते हैं और भविष्य के सभी सौदों के लिए यही तरीका अपनाया जाएगा. इंडिया AI समिट के दौरान उन्होंने इसे एक खास वैश्विक साझेदारी बताया.

Advertisment

नए विमानों में 'मेक इन इंडिया' होगा सबसे खास

मैक्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत ने हाल ही में 114 नए राफेल विमानों का ऑर्डर देने की इच्छा जताई है. उन्होंने बताया कि भारत चाहता है कि ये विमान न सिर्फ खरीदे जाएं, बल्कि इनका उत्पादन भी यहीं हो. इस नए सौदे में 'मेक इन इंडिया' को सबसे ऊपर रखा जाएगा. फ्रांस के राष्ट्रपति के मुताबिक, यह कदम मौजूदा सहयोग को एक नए स्तर पर ले जाएगा.

पनडुब्बियों और एयरोस्पेस में भी बढ़ेगी साझेदारी

सिर्फ हवाई जहाज ही नहीं, फ्रांस अब दूसरे बड़े रक्षा क्षेत्रों में भी भारत का साथ देने को तैयार है. मैक्रों ने कहा कि राफेल जैसा ही मॉडल पनडुब्बियों और एयरोस्पेस (अंतरिक्ष तकनीक) के लिए भी अपनाया जा सकता है. फ्रांस इस बात के लिए पूरी तरह तैयार है कि इन विमानों और मशीनों को बनाने में ज्यादा से ज्यादा भारतीय सामान और लोकल पुर्जों का इस्तेमाल हो. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ज्यादा से ज्यादा जरूरी डिवाइस भारत में ही तैयार किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- भारत और ग्लोबल साउथ की जरूरतों के अनुसार नए एआई मॉडल तैयार किए जा रहे हैं: मेटा एआई प्रमुख

Emmanuel Macron Rafael
Advertisment