Constitution Day Highlights: 'संविधान देश का मार्गदर्शक ग्रंथ', सदन में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- हम जल्द तीसरी इकोनॉमी बनेंगे

Constitution Day Highlights: संविधान दिवस के खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि संविधान देश का मार्गदर्शक ग्रंथ है. खास मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान के अनुवाद को जारी किया.

Constitution Day Highlights: संविधान दिवस के खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि संविधान देश का मार्गदर्शक ग्रंथ है. खास मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान के अनुवाद को जारी किया.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
एडिट
New Update
President Droupadi Murmu address in Parliament on Constitution Day

Constitution Day LIVE Updates:

Constitution Day Highlights:  देश भर में आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर संसद के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही हैं. इस दौरान, उन्होंने नौ नई भाषाओं में संविधान के अनुवाद का लोकार्पण किया. संस्कृति मंत्रालय की स्मारिका भारत के संविधान से कला और कैलीग्राफी के हिंदी वर्जन का विमोचन भी किया जाएगा.  

Advertisment

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और दोनों सदनों के सांसद कार्यक्रम में शामिल हैं. लोकसभा अध्यक्ष और उप राष्ट्रपति के संबोधन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू अभिभाषण देंगी और संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगी. 

इन 9 नई भाषाओं में जारी होगा संविधान

अब 9 नई भाषाओं में भारत का संविधान मिलेगा, जिसमें मराठी, मलयालम, पंजाबी, नेपाली, कश्मीरी, बोडो, ओडिया, असमिया और तेलुगु में भी उपलब्ध करवाया जाएगा. सरकार के इस फैसले से देश के बहुत सारे लोगों को अपनी भाषा में संविधान पढ़ने और समझने में मदद मिलेगी.

  • Nov 26, 2025 12:04 IST

    समारोह में पढ़ी गई संविधान की प्रस्तावना

    राष्ट्रपति के साथ-साथ उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, PM नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, राज्यसभा में सदन के लीडर जेपी नड्डा, लोकसभा में LoP राहुल गांधी, राज्यसभा में LoP मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य सासंद भी मौजूद थे. सभी ने संविधान दिवस पर संविधान के प्रस्तावना को जोर से पढ़ा. पूरे सदन को राष्ट्रपति मुर्मू ने लीड किया.



  • Nov 26, 2025 12:04 IST

    राष्ट्रपति ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान की प्रस्तावना को जोर से पढ़ा. 



  • Nov 26, 2025 11:56 IST

    आप सब के बीच आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही- राष्ट्रपति मुर्मू

    राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि संविधान दिवस के ऐतिहासिक मौके पर 

    है. 26 नवंबर, 1949 को आज ही के दिन इसी सेंट्रल हॉल में, संविधान सभा के सदस्यों ने भारत के संविधान का ड्राफ्ट पूरा किया था. इसी दिन, भारत के लोगों ने अपना संविधान अपनाया था. आजादी के बाद, संविधान सभा ने भारत की अंतरिम संसद के रूप में भी काम किया.



  • Nov 26, 2025 11:47 IST

    संविधान के अनुवादों का लोकार्पण

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुवादों का लोकार्पण किया. नौ नई भाषाओं में संविधान का अनुवाद किया गया है. 



  • Nov 26, 2025 11:40 IST

    Constitution Day LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण शुरू.



Constitution Day
Advertisment