Kerala: सबरीमाला मंदिर में रचा गया इतिहास, भगवान अयप्पा के दर्शन करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

केरल के सबरीमाला मंदिर में बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान अयप्पा के दर्शन किए. वह ऐसा करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं. उनकी यह यात्रा न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक रही, बल्कि महिलाओं की समान भागीदारी के संदेश के रूप में भी देखी जा रही है.

केरल के सबरीमाला मंदिर में बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान अयप्पा के दर्शन किए. वह ऐसा करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं. उनकी यह यात्रा न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक रही, बल्कि महिलाओं की समान भागीदारी के संदेश के रूप में भी देखी जा रही है.

author-image
Ravi Prashant
New Update
President Droupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Photograph: (X/@rashtrapatibhvn)

केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में बुधवार को इतिहास रचा गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान अयप्पा के दर्शन किए और ऐसा करने वाली वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति बन गईं. इससे पहले 1970 के दशक में राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने इस मंदिर में गए थे.

Advertisment

राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबरीमाला मंदिर में दर्शन और पूजा की. उन्होंने भगवान अयप्पा से देशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की.”

भगवान गणपति की पूजा

बुधवार सुबह करीब 11 बजे राष्ट्रपति मुर्मू विशेष काफिले के साथ पंबा पहुंचीं. परंपरा के अनुसार उन्होंने पंपा नदी में अपने पैर धोए और फिर पास के गणपति मंदिर में पूजा की. उनके साथ एडीसी सौरभ एस. नायर, पीएसओ विनय माथुर और दामाद गणेश चंद्र होमब्राम मौजूद थे.

मंदिर के पास नारियल फोड़ा

इसके बाद उन्होंने मंदिर के पास स्थित पत्थर की दीवार पर नारियल फोड़ा और सिर पर इरुमुड़ी (पवित्र गठरी) रखकर चार-पहिया वाहनों में सवार होकर 4.5 किलोमीटर लंबी स्वामी अयप्पन रोड और पारंपरिक मार्ग से होते हुए सन्निधानम पहुंचीं.

18 पवित्र सीढ़ियां चढ़ी

वहां पहुंचकर राष्ट्रपति मुर्मू ने मंदिर की 18 पवित्र सीढ़ियां चढ़ीं. उनका स्वागत केरल के देवस्वम मंत्री वी.एन. वसावन और त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड के अध्यक्ष पी.एस. प्रसन्न ने किया. मंदिर के तंत्री कंदरारू महेश मोहनारू ने उन्हें पूर्ण कुंभ से स्वागत किया.

भगवान अयप्पा का किया दर्शन

भगवान अयप्पा के दर्शन के दौरान राष्ट्रपति ने सिर पर इरुमुड़ी रखकर पूजा की. इसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी (मेलशांति) ने उनकी पवित्र गठरी को पूजा के लिए स्वीकार किया. राष्ट्रपति की यह यात्रा इसलिए भी प्रतीकात्मक है क्योंकि 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 वर्ष की महिलाओं के प्रवेश पर लगी सदियों पुरानी रोक को असंवैधानिक घोषित किया था. अदालत ने इसे समानता और धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का उल्लंघन बताया था.

देश की पहली राष्ट्रपति

बीजेपी नेता बंडी कुमार संजय ने इस पल को सराहते हुए कहा, “वह 67 साल की हैं. उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा, किसी आस्था को ठेस नहीं पहुंचाई, बल्कि उसका सम्मान किया. वह पहली राष्ट्रपति हैं जिन्होंने इरुमुड़ी उठाकर भगवान अयप्पा के सामने शीश झुकाया.”

प्रेसिडेंट चार दिन के दौरे पर

राष्ट्रपति मुर्मू फिलहाल चार दिवसीय केरल दौरे पर हैं. गुरुवार को वह तिरुवनंतपुरम राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी. इसके बाद वह वर्कला के शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगी. साथ ही वह पलाई के सेंट थॉमस कॉलेज के प्लेटिनम जुबली समापन समारोह और एर्नाकुलम के सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में भी शामिल होंगी.

ये भी पढ़ें- सबरीमाला यात्रा के दौरान हादसे से बाल-बाल बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कंक्रीट के गड्ढे में फंसा चॉपर, सामने आया Video

kerala ayyappan Lord Ayyappan President Draupadi Murmu
Advertisment