/newsnation/media/media_files/2024/12/14/tYmRBF3bzHM98gs9ZW4U.png)
PM Modi Speech in Parliament
-
Dec 14, 2024 19:54 IST
पीएम मोदी का संबोधन खत्म, सोमवार तक के लिए स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही
लोकसभा की कार्यवाही 16 दिसंबर सोमवार, सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
-
Dec 14, 2024 19:30 IST
कांग्रेस को एक शब्द बहुत प्रिय है - 'जुमला': पीएम मोदी
भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस को एक शब्द बहुत प्रिय है। उनका सबसे प्रिय शब्द है - 'जुमला'... देश को पता है हिंदुस्तान में अगर सबसे बड़ा जुमला कोई था और वह 4 पीढ़ी ने चलाया, वह जुमला था - 'गरीबी हटाओ'। यह ऐसा जुमला था जिससे उनकी राजनीति की रोटी तो सेकी जाती थी लेकिन गरीब का हाल ठीक नहीं होता था..."
-
Dec 14, 2024 19:18 IST
सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार कहा है कि देश में UCC लाना चाहिए...पीएम मोदी
भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "समान नागरिक संहिता, यह विषय संविधान सभा के ध्यान के बाहर नहीं था। संविधान सभा ने UCC को लेकर लंबी चर्चा की और उन्होंने बहस के बाद निर्णय किया कि अच्छा होगा कि जो भी सरकार चुनकर आए वह उसका निर्णय करे और देश में UCC लागू करे... सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार कहा है कि देश में UCC लाना चाहिए... संविधान और संविधान निर्माताओं की भावना को ध्यान में रखते हुए, हम सेक्युलर सिविल कोड के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं।"
-
Dec 14, 2024 19:17 IST
संविधान के तहत सरदार साहब ही देश के प्रधानमंत्री बनते-पीएम मोदी
भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...12 कांग्रेस की प्रदेश कमेटियों ने सरदार पटेल के नाम पर सहमति दी थी। नेहरू जी के साथ एक भी कमेटी नहीं थी... संविधान के तहत सरदार साहब ही देश के प्रधानमंत्री बनते... जो लोग अपनी पार्टी के संविधान को नहीं मानते वो कैसे देश के संविधान को स्वीकार कर सकते हैं?"
-
Dec 14, 2024 19:01 IST
370 के बारे में तो सबको पता है लेकिन 35-ए के बारे में पता बहुत कम है-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने निरंतर संविधान की अवमानना की, संविधान के महत्व को कम किया। कांग्रेस इसके अनेक उदाहरणों से भरा पड़ा हुआ है... 370 के बारे में तो सबको पता है लेकिन 35-ए के बारे में पता बहुत कम है... भारत के संविधान का अगर कोई पहला पुत्र है तो ये संसद है लेकिन उसका भी इन्होंने गला घोटने का काम किया। 35-ए को संसद में लाए बिना उन्होंने देश पर थोप दिया...राष्ट्रपति के आदेश पर ये काम किया गया और देश की संसद को अंधेरे में रखा गया..."
-
Dec 14, 2024 19:00 IST
सुप्रीम कोर्ट ने शाह बानो का फैसला सुनाया था-पीएम मोदी
भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "यह परंपरा यहां नहीं रुकी जो परंपरा नेहरू जी ने शुरू की थी, जिसे इंदिरा जी ने आगे बढ़ाया... राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री बने उन्होंने संविधान को एक और झटका दिया। सबको समानता, सबको न्याय इस भाव को चोट पहुंचाई... सुप्रीम कोर्ट ने शाह बानो का फैसला सुनाया था... लेकिन उस समय के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सुप्रीम कोर्ट की भावना को नकार दिया। उन्होंने वोट बैंक की खातिर संविधान की भावना की बलि चढ़ा दी और कट्टरपंथियों के सामने सिर झुकाने का काम किया..."
-
Dec 14, 2024 18:58 IST
'संविधान संशोधन करने का ऐसा खून कांग्रेस के मुंह लगा कि....: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "1952 के पहले राज्यसभा का भी गठन नहीं हुआ था। राज्यों में भी कोई चुनाव नहीं थे, जनता का कोई आदेश नहीं था... उसी दौरान उस समय के प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को एक चिट्ठी लिखी थी। उस चिट्ठी में उन्होंने लिखा था, 'अगर संविधान हमारे रास्ते के बीच में आ जाए तो हर हाल में संविधान में परिवर्तन करना चाहिए'... 1951 में ये पाप किया गया लेकिन देश चुप नहीं था। उस समय के राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने उन्हें चेताया कि ये गलत हो रहा है...लेकिन पंडित जी का अपना संविधान चलता था और इसलिए उन्होंने इतने वरिष्ठ महानुभावकों की सलाह मानी नहीं। ये संविधान संशोधन करने का ऐसा खून कांग्रेस के मुंह लग गया कि समय-समय पर वो संविधान का शिकार करती रही..."
-
Dec 14, 2024 18:44 IST
करीब 6 दशक में 75 बार संविधान बदला गया-पीएम मोदी
भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "करीब 6 दशक में 75 बार संविधान बदला गया। जो बीज देश के पहले प्रधानमंत्री जी ने बोया था उस बीज को खाद-पानी देने का काम एक और प्रधानमंत्री ने किया, उनका नाम था श्रीमति इंदिरा गांधी। 1971 में सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला आया था, उस फैसले को संविधान बदलकर पलट दिया गया था, 1971 में संविधान संशोधन किया गया था। उन्होंने हमारे देश की अदालत के पंख काट दिए थे..."
#WATCH भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "करीब 6 दशक में 75 बार संविधान बदला गया। जो बीज देश के पहले प्रधानमंत्री जी ने बोया था उस बीज को खाद-पानी देने का काम एक और प्रधानमंत्री ने किया, उनका नाम था श्रीमति इंदिरा… pic.twitter.com/ZJlqoE8c0a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2024 -
Dec 14, 2024 18:41 IST
कांग्रेस के माथे पर इमरजेंसी का जो पाप है वह धुलने वाला नहीं है-पीएम मोदी
भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...जब देश संविधान के 25 वर्ष पूरे कर रहा था उसी समय हमारे संविधान को नोच दिया गया, आपातकाल लाया गया। संवैधानिक व्यवस्थाओं को समाप्त कर दिया गया, देश को जेल खाना बना दिया गया, नागरिकों के अधिकारों को लूट लिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता को ताला लगा दिया गया, कांग्रेस के माथे पर यह जो पाप है वह धुलने वाला नहीं है..."
-
Dec 14, 2024 18:32 IST
धारा 370 को हमने जमीन में गाड़ दिया-पीएम मोदी
भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...भारत की एकता को मजबूती देने का निरंतर हम प्रयास करते रहे हैं। धारा 370 देश की एकता पर रुकावट बना पड़ा था, दीवार बना पड़ा था। देश की एकता हमारी प्राथमिकता थी जो कि हमारे संविधान की भावना थी और इसलिए धारा 370 को हमने जमीन में गाड़ दिया... हमारे देश में एक लंबे समय तक GST को लेकर चर्चा चलती रही। मैं समझता हूं अर्थव्यवस्था की एकता में GST ने बहुत बड़ी भूमिका अदा की है... यह 'वन नेशन-वन टैक्स' की भूमिका को आगे बढ़ा रहा है। हमारे देश में राशन कार्ड गरीब के लिए एक मूल्यवान दस्तावेज रहा है लेकिन गरीब एक राज्य से दूसरे राज्य में जाता था तो उसके पास कुछ भी प्राप्त करने का अधिकार नहीं था... एकता के भाव को मजबूत करने के लिए हमने 'वन नेशन वन राशन' कार्ड की बात की..."
-
Dec 14, 2024 18:31 IST
हमने नई शिक्षा नीति में भी मातृभाषा को बहुत महत्व दिया-पीएम मोदी
भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारे संविधान की अपेक्षा एकता की है और इसी को ध्यान में रखते हुए हमने मातृभाषा के महात्मय को स्वीकारा है... हमने नई शिक्षा नीति में भी मातृभाषा को बहुत महत्व दिया है। अब गरीब का बच्चा भी अपनी मातृभाषा में पढ़कर डॉक्टर या इंजीनियर बन सकता है..."
-
Dec 14, 2024 18:28 IST
पीएम मोदी ने लोकसभा में संविधान पर कर दी विपक्ष की बोलती बंद
Speaking in the Lok Sabha.https://t.co/iSrP6pOV2p
— Narendra Modi (@narendramodi) December 14, 2024 -
Dec 14, 2024 18:26 IST
सबसे महान और विशाल लोकतंत्र की यात्रा
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि संविधान के 75 वर्ष की यात्रा यादगार यात्रा है और विश्व के सबसे महान और विशाल लोकतंत्र की यात्रा है. इसकी मूल में हमारे संविधान निर्माताओं की दीर्घ दृष्टि, हमारे संविधान निर्माताओं के योगदान और जिसको लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं, ये 75 वर्ष पूर्ण होने पर एक उत्सव मनाने का पल है.
-
Dec 14, 2024 18:19 IST
'भारत बहुत जल्द विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में बढ़ा रहा कदम'
भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अब हमारा देश बहुत तेज गति से विकास कर रहा है। भारत बहुत जल्द विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में बहुत मजबूत कदम रख रहा है। यह 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है कि जब हम आजादी की शताब्दी बनाएंगे हम देश को विकसित भारत बनाकर रहेंगे। यह हर भारतीय का संकल्प है लेकिन इस संकल्प से सिद्धि के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता है भारत की एकता। हमारा संविधान भी भारत की एकता का आधार है..."
-
Dec 14, 2024 16:25 IST
विपक्ष की चिंताओं को दूर कर सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्मीद है कि अपने संबोधन में विपक्ष द्वारा उठाई गई चिंताओं का भी समाधान करेंगे.
-
Dec 14, 2024 16:11 IST
शाम पांच बजे होगा संबोधन
संसद का शीतकालीन सत्र जारी है. पीएम मोदी शाम पांच बजे संसद को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी का यह भाषण कई मायनों में अहम होगा.