/newsnation/media/media_files/jkvuzVrhSulkPepdJ2pi.jpg)
PM Modi (File)
पूरे देश में आज दिवाली की धूम है. लोग हर्षोल्लास के साथ दिवाली मना रहे हैं. इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं.
पीएम मोदी ने ट्वीट करके देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने एक्स पर लिखा- देशवासियों को दीपावली की अनेकानेक शुभकामनाएं. रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ्य, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं. मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी का कल्याण हो.
देशवासियों को दीपावली की अनेकानेक शुभकामनाएं। रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2024
गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं
गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि समस्त देशवासियों को प्रकाश के पर्व दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह दीपोत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए. वहीं, राजनाथ सिंह ने भी दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि दीपावली के पावन अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं. आपके जीवन में सुख और समृद्धि की वृद्धि हो. यह मंगलकामना है.
समस्त देशवासियों को प्रकाश के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Amit Shah (@AmitShah) October 31, 2024
यह दीपोत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, आरोग्य और समृद्धि लेकर आए। pic.twitter.com/8Gy3yZ1l97
दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आपके जीवन में सुख एवं समृद्धि की वृद्धि हो, यही मंगलकामना है।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 31, 2024
Greetings to everyone on the auspicious occasion of Deepavali. #HappyDeepavali to everyone! pic.twitter.com/WqTu9jut9K
मुख्यमंत्रियों ने भी दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा- अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य, अंधकार पर प्रकाश की जीत है. महापर्व दिवाली की आप सभी को शुभकामनाएं. भगवान राम और मां जानकी आप पर आशीर्वाद बनाए रखें. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दिवाली संदेश में कहा कि सभी को खुशहाल और समृद्ध दिवाली की शुभकामनाएं. ओडिशा को ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.
अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 31, 2024
कृपानिधान प्रभु श्री राम व माता जानकी सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें, यही कामना है।
जय सियाराम! pic.twitter.com/h2tmXHhqrp