तीसरी बार इंडिया ने जीता T20 वर्ल्डकप: PM मोदी ने जताई खुशी, कहा- इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व से भर दिया

IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. भारत ने 96 रनों से न्यूजीलैंड को हरा दिया है. टीम इंडिया की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है. उन्होंने एक्स पर भारतीय टीम को बधाई दी है.

IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. भारत ने 96 रनों से न्यूजीलैंड को हरा दिया है. टीम इंडिया की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है. उन्होंने एक्स पर भारतीय टीम को बधाई दी है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
PM Modi Wished Indian Cricket Team for winning T20 World Cup Final 2026

IND vs NZ Final

IND vs NZ Final: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को वर्ल्डकप फाइनल का खिताब जीतने के लिए बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा कि T20 वर्ल्ड कप की जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व से भर दिया है. बता दें, टी20 वर्ल्डकप फाइनल के मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया है. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट गंवाकर 255 रन बनाए थे. चेज करने उतरी किवी टीम 159 रन पर ही ढेर हो गई. 

Advertisment

जानें क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- चैंपियंस! ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई! यह शानदार जीत जबरदस्त स्किल्स, पक्के इरादे और टीमवर्क को दिखाती है. उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त हिम्मत दिखाई है. इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है. बहुत बढ़िया, टीम इंडिया.

न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच में टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच खेला गया. टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 256 रन का टार्गेट दिया. टार्गेट चेज करने उतरी पूरी किवी टीम 159 रन पर ही ढेर हो गई. भारत ने 96 रन से फाइनल जीत लिया.

देखें जश्न की तस्वीरें....

Advertisment