Bangladesh Election: पीएम मोदी ने तारिक रहमान से फोन पर की बात, शानदार जीत की दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश चुनाव में बंपर जीत हासिल करने वाले तारिक रहमान से फोन पर जीत की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि तारिक रहमान से बातचीत करके उन्हें बेहद खुशी हुई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश चुनाव में बंपर जीत हासिल करने वाले तारिक रहमान से फोन पर जीत की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि तारिक रहमान से बातचीत करके उन्हें बेहद खुशी हुई है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
bangladesh election

bangladesh election

Bangladesh Election:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश चुनाव में बंपर जीत हासिल करने वाले तारिक रहमान से फोन पर बात की है. पीएम ने फोन पर तारिक रहमान को जीत की बधाई दी. इस दौरान एक्स पर पोस्ट करते हुए कि पीएम ने कहा, 'तारिक रहमान से बात करके उन्हें बेहद खुशी हुई. मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनावों में शानदार जीत की बधाई दी. बांग्लादेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उनके प्रयासों में अपनी शुभकामनाएं और समर्थन दिया. गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों वाले दो निकट पड़ोसी देशों के रूप में मैंने दोनों देशों की जनता की शांति, प्रगति और समृद्धि के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया है.' 

Advertisment

बांग्लादेश के चुनाव परिणाम सामने आए  

बांग्लादेश में गुरुवार को आम चुनाव में BNP ने बड़ी जीत मिली है. प्रथोम ओलो के तहत BNP+ ने 299 सीटों में से 212 सीटें हासिल कर बहुमत के जरूरी 150 के आंकड़े को क्रोस कर लिया है. अभी तक 297 सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं. वहीं जमात-ए-इस्लामी की अगुवाई वाले गठबंधन मात्र 77 सीटें हासिल हुई हैं. 

कूटनीतिक संबंध बेहतर करने का प्रयास करेगा

बीएनपी की सरकार के आने से इसमें कुछ बदलाव देखने को जरूर मिलेगा. बीएनपी भारत के साथ अपने राजनयिक और कूटनीतिक संबंध बेहतर करने का प्रयास करेगा. इसकी वापसी से दोनों देशों के बीच सीमा,अवैध आव्रजन और जल बंटवारे (जैसे तीस्ता) जैसे मामले फिर प्रमुख बन सकते हैं. 

Bangladesh Election PM modi
Advertisment