'मोहब्बत की दुकान खोलने वाले कौन हैं, कैसे हैं इनके संस्कार?', राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों से लगातार बाधित हो रहे सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को यानि राज्यसभा को संबोधित कर रहे हैं. बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आए धन्यवाद प्रस्ताव का उत्तर देना था, लेकिन सदन स्थगित होने के कारण उनका भाषण रद्द कर दिया गया

विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों से लगातार बाधित हो रहे सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को यानि राज्यसभा को संबोधित कर रहे हैं. बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आए धन्यवाद प्रस्ताव का उत्तर देना था, लेकिन सदन स्थगित होने के कारण उनका भाषण रद्द कर दिया गया

author-image
Mohit Saxena
एडिट
New Update
pm modi5

pm modi5

विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों से लगातार बाधित हो रहे सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को यानि आज राज्यसभा को संबोधित कर रहे हैं. बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आए धन्यवाद प्रस्ताव का उत्तर देना  था, लेकिन सदन स्थगित होने के कारण उनका भाषण रद्द कर दिया गया. दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले, विपक्षी सांसद सुबह 10 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खर्गे के कार्यालय में मिले. यह बैठक उस  समय हुई जब विपक्ष ने लोकसभा में विरोध प्रदर्शन हुआ और नारे लगाए गए. सांसद सदन के वेल में घुस गए, जिसके कारण बार-बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

Advertisment
  • Feb 05, 2026 18:36 IST

    PM Modi Rajya Sabha Speech: कांग्रेस के शाही परिवार को देश ने दशकों तक मौका दिया: पीएम मोदी 

    PM Modi Rajya Sabha Speech: पीएम मोदी ने कहा कि उनको दिक्कत है कि मोदी यहां तक किस तरह से पहुंचा. उनको तो लगता है कि प्रधानमंत्री पद उनके परिवार की जागीर है. कोई और नहीं बैठना चाहिए. हमारा पैतृक अधिकार था, इसलिए   मोदी की कब्र खोदने का नारे चल रहे हैं. कांग्रेस के शाही परिवार को देश ने दशकों तक मौका दिया है. लाल किले से कांग्रेस के किसी भी पीएम के भाषण में गरीबी हटाने की बात न आई, ऐसा नहीं हुआ. लेकिन क्या किया, इसका कुछ नहीं पता. देश के गरीबों को सलाम करता हूं कि योजनाओं को समझा, अपनाया और अपनी सामर्थ्य को बढ़ाने का प्रयास किया. 



  • Feb 05, 2026 18:29 IST

    PM Modi Rajya Sabha Speech: पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर जवाब देते हैं: मोदी 

    PM Modi Rajya Sabha Speech:  2002 से 2014 से, पिछले 25 साल से संसद का एक भी सत्र ऐसा नहीं गया. इसमें मोदी को  संसद में  गाली नहीं मिली. मुझसे किसी ने पूछा था स्वास्थ्य का राज, मैंने कहा था कि डेली दो किलो गाली खाता हूं. मोदी की कब्र ये क्यों खोदना चाहते हैं, ये नारा नहीं. इनके भीतर नफरत का प्रतिबिंब है. हमने 370 की दीवार गिरा दी, नॉर्थ ईस्ट में बम बारूद की छाया समाप्त कर विकास की राह अपनाई, पाकिस्तानी आतंकियों को घर में घुसकर जवाब देते हैं, ऑपरेशन सिंदूर करते हैं, माओवादी आतंक से देश को मुक्ति दिलाने के लिए साहसपूर्ण कदम उठाते हैं. ऐसे में मोदी की कब्र खोदनी है इनको. नेहरू जी ने बहुत बड़ा अन्याय किया था देश के साथ, उसे हमने निलंबित कर दिया, क्या इसलिए कब्र खोदने की बात कर रहे हो.



  • Feb 05, 2026 18:17 IST

    PM Modi Rajya Sabha Speech: मोहब्बत की दुकान खोलने वाले कौन हैं, कैसे संस्कार हैं? : मोदी 

    PM Modi Rajya Sabha Speech: हम विकसित भारत की मजबूत जमीन तैयार कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस मोदी खोदने की तैयारी कर रहे हैं. मोहब्बत की दुकान खोलने वाले कौन से ऐसे लोग हैं जो किसी की क्रब को खोदना चाहते हैं. यह कौन से संस्कार के लोग हैं. 



  • Feb 05, 2026 18:06 IST

    PM Modi Rajya Sabha Speech: 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया: पीएम मोदी 

    PM Modi Rajya Sabha Speech:  राज्यसभा में भाजपा सांसदों ने कहा, बीते 10 साल में देश में वर्क कल्चर में बदलाव हुआ है. 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है. किसानों के हालात में बदलाव आया है. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए माया नारोलिया ने कहा, 2026 नए भारत बनने का एक नया चरण है. राष्ट्रपति अभिभाषण में गुरु तेगबहादुर जैसे महापुरुषों का स्मरण किया गया है.



  • Feb 05, 2026 18:03 IST

    PM Modi Rajya Sabha Speech: हमारे पास 140 करोड़ समाधान हैं: पीएम मोदी

    PM Modi Rajya Sabha Speech:  पीएम मोदी बोले, देश के लोगों के बारे में नेहरू और इंदिरा जी की सोच क्या थी, ये जान लीजिए. ईरान में इंदिरा जी ने एक भाषण में कहा, जब किसी ने नेहरू जी से पूछा तो नेहरू जी ने जवाब दिया तो उन्होंने कहा  कि 35 करोड़. उस समय हमारे देश की जनसंख्या थी 35 करोड़. 35 करोड़ लोग उन्हें समस्या लगते थे. इस  बात का उदाहरण देते हुए इंदिरा जी ने कहा कि आज जनसंख्या 57 करोड़ है, इसलिए मेरी समस्या ये है. ये  फर्क है हमारी और उनकी सोच में. हमारे पास 140 करोड़ समाधान हैं.



  • Feb 05, 2026 17:53 IST

    PM Modi Rajya Sabha Speech: 2014 तक सब परेशान थे, कोई सुधार नहीं था: मोदी

    PM Modi Rajya Sabha Speech: कांग्रेस के लंबे शासनकाल में इस तरह की कार्यशैली रही. इंदिरा जी जानती थीं कि ये पाप चल रहा, लेकिन सुधारने को लेकर किसी तरह का कदम नहीं उठाया. वह जिस प्लानिंग कमीशन की धज्जियां उड़ा रही थीं। उसके जन्मदाता खुद उनके पिता थे. 2014 तक सब परेशान थे, लेकिन सुधार को नहीं थे. 2014 में जब हमें मौका मिला, हमने उस कमीशन को खतम कर दिया और नीति आयोग बनाया, जो आज तेज गति से काम कर रहा है.



  • Feb 05, 2026 17:50 IST

    PM Modi Rajya Sabha Speech: हमारे दिल में छोटे किसानों के प्रति दर्द था: मोदी

    PM Modi Rajya Sabha Speech:  हमारे दिल में छोटे किसानों के प्रति दर्द था. ऐसे छोटे किसानों के खातों में 4 लाख करोड़ दिए. इससे छोटे किसानों को उठने का अवसर मिलेगा. यहां पर कुछ लोगों ने इम्प्लीमेंट को लेकर शिकायत की है. हमारे देश के एक नेता हिमाचल प्रदेश के दौरे पर गए और वहां से आने के बाद उन्होंने ये बात खुद सुनाई. उसमें उन्होंने कहा, काफी लंबे समय तक योजना आयोग से संघर्ष करना पड़ा. क्योंकि वह पहड़ी क्षेत्र को अनुदान देना ही नहीं चाहता है. यहां पर सामान ढोहने के लिए खच्चरों की जरूरत थी. मगर उस समय योजना आयोग ने शर्त रखी थी कि सिर्फ जीप के लिए ही अनुदान मिलेगा. यहां मार्ग नहीं था. ऐसे में जीप लेना का कोई मतलब नहीं था. यह शब्द पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के थे. 



  • Feb 05, 2026 17:39 IST

    PM Modi Rajya Sabha Speech: घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों में ताकत लगा रहा विपक्ष: मोदी

    PM Modi Rajya Sabha Speech: एक सदस्य आर्थिक असमानता की बात कर रहे थे, जो खुद को राजा कहलाने में गर्व करते हैं. टीएमसी के लोग यहां उपदेश दे रहे थे. जो निर्मम सरकार के सारे पैरामीटर पूरी कर रहे हैं. घुसपैठियों को बचाने के लिए अदालतों में ताकत लगा रहे हैं.  घुसपैठिए नौजवानों की रोजी-रोटी, आदिवासियों की जमीन छिन रहे हैं. यहां आकर वे हमें उपदेश दे रहे हैं. ऐसे सभी साथियों से ये जरूर कहूंगा कि तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे.



  • Feb 05, 2026 17:35 IST

    PM Modi Rajya Sabha Speech: दुनिया ईयू ट्रेड डील की तारीफ कर रही है: पीएम मोदी 

    PM Modi Rajya Sabha Speech: यूएस के साथ करार से स्थिरता बनी. युवाओं के लिए देश का बाजार खुला. दुनिया मे भारतीय विशेषज्ञों की मांग कांग्रेस ने यहां भी चर्चा का मौका गंवाया. दुनिया ईयू ट्रेड डील की तारीफ कर रही है. घुसपैठियों को बचाने के लिए विपक्ष कोर्ट में गया. अदालतों में ये लोग ताकत लगा रहे हैं. बंगाल में महिलाओं, बेटियों पर अत्याचार घुसपैठिए युवाओं की नौकरी छीन रहे. 



  • Feb 05, 2026 17:26 IST

    PM Modi Rajya Sabha Speech: प्रधानमंत्रियों के लाल किले की प्राचीर से भाषण विश्वलेषण कर लें- पीएम मोदी

    PM Modi Rajya Sabha Speech: पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के बाद वर्ल्ड ऑर्डर बदल गया है. दुनिया भारत की ओर उम्मीद और भरोसा लगाए दिख रही है. दुनिया का झुकाव आज भारत की ओर है. भारत ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज बना. उन्होंने कहा कि जब वे गुजरात के सीएम थे, तब भी वाइब्रेंट गुजरात समिट के जरिये इच्छाशक्ति दिखाई थी, जापान हमारा पार्टनर था. आज देश सामर्थ्य दिखाई दे रहा है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि   पहले वोटबैंक की राजनीति होती रही है. प्रधानमंत्रियों के लाल किले की प्राचीर से भाषण विश्वलेषण कर लें, समझ आ जाएगा कि उनके विजन नहीं था. पीएम ने कहा कि उनकी गलतियों को ठीक करने में हमारी ज्यादातर ताकत लग रही है. आज भारत विश्व के साथ स्पर्धा को लेकर पूरी तरह तैयार है. आज दुनिया हमारे उद्यमियों को समानता की दृष्टि से देख रही है. एमएसएमई का नेटवर्क जितना सामर्थ्यवान होता, आज इस पर दुनिया का भरोसा बढ़  रहा है.



  • Feb 05, 2026 17:22 IST

    PM Modi Rajya Sabha Speech: 'जो लोग थक गए, बिचारे चले गए', विपक्ष के वॉकआउट पर बोले पीएम मोदी 

    PM Modi Rajya Sabha Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जवाब दे रहे हैं.. पीएम मोदी की स्पीच के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने वेल में आकर जोरदार नारेबाजी की, हंगामा किया. हंगामे के बीच ही पीएम मोदी ने अपना जवाब दिया. इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने पीएम के विरोध में वॉकआउट कर दिया. पीएम मोदी ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग थक गए, बिचारे चले गए. कभी न कभी उनको जवाब देना पड़ेगा. उन्होंने ऐसी स्थिति बना रखी थी कि दुनिया का कोई देश हमसे डील करने को तैयार नहीं था. आप पीछे-पीछे लगे रहे होंगे.



  • Feb 05, 2026 17:17 IST

    PM Modi Rajya Sabha Speech:  देश हमें फ्रेजाइल फाइव इकोनॉमी के रूप में मिला था: मोदी 

    PM Modi Rajya Sabha Speech:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद् प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि हमें ना रुकना है, ना पीछे मुड़कर देखना है. हमें लक्ष्य को प्राप्त करना होगा. पीएम मोदी ने कहा कि देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा रहा है. आज दुनिया भरोसे के साथ भारत की ओर देख रही है. पीएम मोदी ने कहा कि देश आज तेज गति और लो इंफ्लेशन के साथ आगे बढ़ रहा है. ऐसा बहुत कम देखने को मिला कि देश हमें फ्रेजाइल फाइव इकोनॉमी के रूप में मिला था. हम इसे चौथे नंबर तक लेकर आए हैं. बहुत जल्द तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है. 



  • Feb 05, 2026 17:11 IST

    PM Modi Rajya Sabha Speech: विकसित भारत के निर्माण की दिशा में दूसरा क्वाटर भी बेहतर होने वाला है: मोदी

    विकसित भारत के निर्माण की दिशा में दूसरा क्वाटर भी बेहतर होने वाला है. हम अहम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं. अब आगे बढ़ते जाना है. वर्तमान में देखें तो भारत के भाग्य अनेक संयोग हमें प्राप्त हुए हैं. विश्व के समृद्ध देश बुजुर्ग होते जा रहे हैं. वहीं हमारा देश युवा होता जा रहा है. दूसरी तरफ देख रहा हूं कि विश्व में भारत का आकर्षण बढ़ा है. 



PM modi
Advertisment