पीएम मोदी के साथ मंच पर भिड़े एआई के दिग्गज, आखिर सैम ऑल्टमैन ने ऐसा क्यों किया?

दिल्ली में चल रहे एआई समिट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसमें पीएम मोदी के साथ दुनिया की सबसे बड़ी एआई कंपनियों के बॉस नजर आ रहे हैं. वीडियो में OpenAI के सैम ऑल्टमैन और Anthropic के डारियो अमोदेई के बीच की आपसी खींचतान साफ दिखाई दे रही है, जिसे लोग खूब शेयर कर रहे हैं.

दिल्ली में चल रहे एआई समिट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसमें पीएम मोदी के साथ दुनिया की सबसे बड़ी एआई कंपनियों के बॉस नजर आ रहे हैं. वीडियो में OpenAI के सैम ऑल्टमैन और Anthropic के डारियो अमोदेई के बीच की आपसी खींचतान साफ दिखाई दे रही है, जिसे लोग खूब शेयर कर रहे हैं.

author-image
Ravi Prashant
New Update
ai summit

पीएम मोदी के साथ दुनिया के टेक दिग्गज Photograph: (ANI)

देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों 'इंडिया एआई समिट' की धूम है. इस समिट से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में पीएम मोदी के साथ गूगल के सीईओ सुंदर पिचई, सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई सहित कई टेक लीडर्स नजर आ रहे हैं. लेकिन सुर्खियां बटोर रहा है वह पल, जब पीएम मोदी सभी टेक दिग्गजों के साथ हाथ उठाकर तस्वीर खिंचवा रहे थे और बीच में सैम ऑल्टमैन थोड़ा अटक गए.

Advertisment

सैम ऑल्टमैन क्यों हुए कंफ्यूज?

जैसे ही पीएम मोदी ने सभी के साथ हाथ उठाकर मोमेंट रिकॉर्ड करवाने की कोशिश की, OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन एक पल के लिए समझ नहीं पाए कि उन्हें क्या करना है. लेकिन असल मामला सिर्फ हाथ उठाने का नहीं था. दरअसल, सैम ऑल्टमैन के ठीक बगल में Anthropic कंपनी के सीईओ डारियो अमोदेई खड़े थे. वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद सैम का रिएक्शन भी सामने आया है. उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है. मैं थोड़ा असमंजस में था, जैसे (प्रधानमंत्री) मोदी ने मेरा हाथ पकड़कर ऊपर उठा दिया हो, और मुझे यकीन नहीं था कि हमें क्या करना चाहिए. मुझे लगा कि यह खुली घड़ी है,"

दो बड़े दुश्मनों की टक्कर

बता दें कि OpenAI और Anthropic एआई की दुनिया में एक-दूसरे के जानी दुश्मन (राइवल्स) माने जाते हैं. डारियो अमोदेई पहले OpenAI में ही काम करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी अलग कंपनी बना ली. ऐसे में अपने सबसे बड़े कंपटीटर के साथ हाथ मिलाकर खड़े होने में सैम ऑल्टमैन को थोड़ी झिझक हुई, जो उनके चेहरे पर साफ नजर आई. सोशल मीडिया पर लोग इस मोमेंट को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन असल वजह इन दोनों कंपनियों के बीच का मुकाबला ही था.

दिल्ली में लगा दिग्गजों का जमावड़ा

दिल्ली में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सिर्फ टेक लीडर्स ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी शामिल हुए हैं. ब्राजील के लुला और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जैसे बड़े नेता भी इस आयोजन का हिस्सा हैं. सुंदर पिचई जैसे दिग्गज भी भारत के एआई मिशन को सपोर्ट करने पहुंचे हैं.

सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोग इसे टेक वर्ल्ड की 'कोल्ड वॉर' बताने लगे. कुछ यूजर्स का कहना है कि सैम ऑल्टमैन ने जानबूझकर ऐसा किया, तो कुछ इसे सिर्फ एक इत्तेफाक मान रहे हैं. खैर, जो भी हो, पीएम मोदी के साथ इन टेक दिग्गजों की यह मुलाकात आने वाले समय में भारत के लिए एआई के नए रास्ते खोलने वाली साबित होगी.

ये भी पढ़ें- भारत एआई के साथ एक असाधारण रास्ता तय करने वाला है: गूगल सीईओ सुंदर पिचाई

Advertisment