'इस तरह के स्वागत को भारत हमेशा याद रखेगा', कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा , भारत के प्रति मलेशिया का प्रेम दिखा. मलेशिया में भारतीय संगीत की धूम है.

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा , भारत के प्रति मलेशिया का प्रेम दिखा. मलेशिया में भारतीय संगीत की धूम है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
pm modi

pm modi

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वे बीते साल आसियान समिट में भाग लेने के लिए मलेशिया नहीं आ पाया था. मगर मैंने मेरे दोस्त से वादा किया था कि वह जल्द मलेशिया जाएंगे. जैसा वादा किया गया गया था कि उसी तरह मैं यहां पर हूं. यहां पर 2026 की उनकी पहली विदेश यात्रा है. उन्होंने कहा कि भारत के प्रति मलेशिया का प्रेम दिखा. इस तरह के स्वागत को भारत हमेशा याद रखेगा. मलेशिया में भारतीय संगीत की धूम है. मलेशिया के 500 स्कूलों में भारतीय भाषाओं की पढ़ाई होती है.  दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती आई है.

Advertisment

हम एक दूसरे के साझेदार देश

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम प्रगति में एक दूसरे के साथ हैं. भारत और मलेशिया की साझा विरासत है. मलेशिया में विवेकानंद को काफी लोग मानते हैं. मैंने मन की बात में  भी मलेशिया का जिक्र किया था. हम एक दूसरे के साझेदार देश हैं. भारत की सफलता मलेशिया की सफलता की तरह है. यूपीआई मलेशिया में भी जल्द लॉन्च होगा. एक दशक  में बड़े सुधार हुए हैं.

भारतीय संगीत और फिल्में काफी लोकप्रिय हैं

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने ऐसा सुना है कि मलेशिया में भारतीय संगीत और फिल्में काफी लोकप्रिय हैं. प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम बहुत अच्छा गाते हैं लेकिन भारत में बहुत से लोगों को यह बात की जानकारी नहीं थी. उनके पिछले भारत दौरे के दौरान जब उन्होंने एक पुराना हिंदी गीत गाया, तो उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.

बच्चों को भारतीय भाषाएं सिखाई जाती हैं

पीएम मोदी ने कहा, 'आज हम प्रगति में एक दूसरे संग हैं. भारत और मलेशिया की साझा विरासत है. उनके मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी मलेशिया का जिक्र किया था. मैने 1.4 अरब भारतीयों से साझा किया था कि किस तरह मलेशिया के 500 से अधिक स्कूलों में बच्चों को भारतीय भाषाएं सिखाई जाती हैं. मलेशिया में स्वामी विवेकानंद को काफी लोग मानते हैं.'

हम एक दूसरे के साझेदार देश हैं

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की सफलता मलेशिया की सफलता की तरह है.ऐसे में मैं कहता हूं कि हमारे रिश्ते का मार्गदर्शन करने वाला शब्द IMPACT है. IMPACT मतलब इंडिया मलेशिया पार्टनरशिप फॉर एडवांसिंग कलेक्टिव ट्रांसफॉर्मेशन. मैं आप लोगों से यह आग्रह करता हूं कि आप अधिक से अधिक भारत की यात्रा करें. अपने साथ अपने मलेशियाई दोस्तों को भारत लाएं. इससे हमारे संबंध और गहरे होंगे. हम एक दूसरे के साझेदार देश हैं. यूपीआई मलेशिया में जल्द लॉन्च होगा. एक दशक में काफी सुधार हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: 'भारतीय निर्यातकों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के द्वार खुले', India-US Trade Deal पर बोले- पीयूष गोयल

modi news PM modi
Advertisment