'जीप नहीं, खच्चरों की जरूरत है', PM मोदी ने इंदिरा गांधी के भाषण का दिया हवाला, साधा कांग्रेस पर निशाना

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इंदिरा गांधी के भाषण का हवाला दिया और योजना आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए. आइए जानते हैं क्या कुछ कहा.

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इंदिरा गांधी के भाषण का हवाला दिया और योजना आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए. आइए जानते हैं क्या कुछ कहा.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
PM Modi at Rajyasabha

PM Modi at Rajyasabha Photograph: (PMO India X Post)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के एक पुराने भाषण का जिक्र किया और योजना आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए.

Advertisment

जब पीएम मोदी ने किया इंदिरा गांधी का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि यह बात खुद इंदिरा गांधी ने मानी थी कि योजना आयोग सही तरीके से काम नहीं कर रहा था, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने उसे सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया. प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी के हिमाचल प्रदेश दौरे से जुड़ा एक किस्सा भी सदन में सुनाया.

लोगों को जीप नहीं, बल्कि खच्चरों की जरूरत- इंदिरा गांधी

पीएम मोदी ने बताया कि इंदिरा गांधी ने अपने एक भाषण में कहा था कि उन्हें लंबे समय तक योजना आयोग से संघर्ष करना पड़ा. पहाड़ी इलाकों के लिए अलग योजनाएं बनाने को लेकर योजना आयोग तैयार नहीं था. हिमाचल दौरे के बाद इंदिरा गांधी ने योजना आयोग से कहा था कि वहां काम करने वाले लोगों को जीप नहीं, बल्कि खच्चरों की जरूरत है, ताकि सामान ढोया जा सके.

फंड देने से किया था इनकार

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इंदिरा गांधी ने यह भी बताया था कि जब उन्होंने खच्चरों के लिए फंड देने की बात कही तो योजना आयोग ने साफ मना कर दिया. आयोग का कहना था कि पैसे सिर्फ जीप के लिए ही दिए जाएंगे, क्योंकि खच्चरों के लिए फंड देने की कोई नीति नहीं है. जबकि उस इलाके में सड़कें तक नहीं थीं, ऐसे में जीप का कोई मतलब नहीं था.

नहीं की गड़बड़ियों को सुधारने की कोशिश

पीएम मोदी ने कहा कि यह भाषण किसी और का नहीं, बल्कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का ही था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लंबे शासनकाल में यही काम करने का तरीका रहा. इंदिरा गांधी खुद जानती थीं कि योजना आयोग में गड़बड़ियां हैं, फिर भी उसे सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया.

2014 तक परेशान रहा देश

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जिस योजना आयोग की इंदिरा गांधी आलोचना कर रही थीं, उसकी नींव उनके पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू ने रखी थी. योजना आयोग बने दो दशक से ज्यादा हो चुके थे और 2014 तक देश इससे परेशान रहा, लेकिन सुधार नहीं किया गया.

आज तेजी से काम कर रहा नीति आयोग- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने योजना आयोग को 'अटकाना, लटकाना और भटकाना' का केंद्र बना दिया था. इसी वजह से उनकी सरकार ने योजना आयोग को खत्म कर नीति आयोग बनाया. उन्होंने दावा किया कि आज नीति आयोग तेजी से काम कर रहा है और राज्यों के साथ मिलकर विकास को आगे बढ़ा रहा है.

यह भी पढ़ें: व्यापारिक समझौते भारत की लंबी अवधि की आर्थिक रणनीति का हिस्सा : पीएम मोदी

rajya-sabha PM modi
Advertisment