Bangladesh Elections: बांग्लादेश चुनाव में BNP को मिली ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

Bangladesh Elections: बांग्लादेश में तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. इस जीत के लिए पीएम मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी है.

Bangladesh Elections: बांग्लादेश में तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. इस जीत के लिए पीएम मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
BNP Issued Manifesto ahead Bangladesh Elections

Bangladesh Elections: (X@trahmanbnp)

Bangladesh Elections: बांग्लादेश में हुए आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रचंड जीत हुई है, जिसके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को गर्मजोशी से बधाई दी. पीएम मोदी ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने इस बारे में पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में इस जीत को बांग्लादेश की जनता का उनके नेतृत्व पर अटूट विश्वास बताया है. 

Advertisment

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने के लिए मैं तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं. ये जीत आपके नेतृत्व में बांग्लादेशियों के भरोसे को दर्शाती है. भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा है. पीएम ने आगे कहा कि दोनों देशों के साझा विकास लक्ष्य को मजबूत करने के लिए साथ में काम करने के लिए उत्सुक हूं.

भारत ने दिया ये संकेत

बांग्लादेश में शेख हसीना के पद से इस्तीफा देने के बाद ये पहला चुनाव है. 17 साल बाद तारिक रहमान की पार्टी सत्ता में वापसी कर रही है, जो अपने आप में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट है. तारिक रहमान को जीत की बधाई देकर भारत ने संकेत दे दिया है कि वह नई सरकार के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को प्राथमिकता देगा.

बीएनपी ने कहा- जीत का जश्न न मनाएं

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने चुनाव में जीत का दावा किया और इसके लिए देशवासियों को बधाई दी. पार्टी ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे जश्न न मनाए. पार्टी ने कहा कि कार्यकर्ता और समर्थक जीत का जश्न मनाने के बजाए पूरे देश में शुक्रवार की नमाज अदा करें और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को याद करें. 

Bangladesh Elections
Advertisment