Putin India Visit: यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन से क्या बोले पीएम मोदी? Video में जानें सवाल का जवाब

Putin India Visit: पीएम मोदी ने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति से बात की. उन्होंने पुतिन से कहा कि बातचीत के जरिए युद्ध को खत्म किया जाना चाहिए. पढ़ें पूरी खबर…

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update

Putin India Visit: पीएम मोदी ने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति से बात की. उन्होंने पुतिन से कहा कि बातचीत के जरिए युद्ध को खत्म किया जाना चाहिए. पढ़ें पूरी खबर…

Putin India Visit: पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में बैठक की. दोनों नेताओं ने इस दौरान, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इसके बाद, दोनों नेताओं ने मीडिया से बात की. पीएम मोदी ने इस दौरान पुतिन से कहा कि यूक्रेन में युद्ध को बातचीत के जरिए खत्म किया जाना चाहिए. पीएम मोदी ने इस दौरान, यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के प्रयासों का पूर्ण समर्थन किया. रूसी राष्ट्रपति से पीएम मोदी ने कहा कि संघर्ष खत्म करने के सभी शांति प्रयासों में भारत कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. 

Advertisment

बता दें, एक दिन पहले शाम करीब सात बजे पुतिन भारत पहुंचे थे. खुद पीएम मोदी उनकी अगवानी के लिए पालम एयरपोर्ट गए थे. पीएम मोदी ने गले लगाकर पुतिन का स्वागत किया और फिर दोनों नेता एक ही कार से पीएम हाउस पहुंच गए.

Putin India Visit russia ukraine war
Advertisment