/newsnation/media/media_files/2026/02/25/israel-visit-2026-02-25-21-07-35.jpg)
पीएम नेतन्याहू Photograph: (ANI)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा ने दोनों देशों के रिश्तों को एक नई और भावनात्मक ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. ठीक 9 साल बाद इजरायल पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत वहां के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बेहद खास अंदाज में किया.
रिश्तों में आई 'भाई' जैसी गर्माहट
इजरायल की संसद 'नेसेट' में अपने भाषण से पहले नेतन्याहू ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने सांसदों से कहा, "प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए सिर्फ एक दोस्त नहीं, बल्कि एक भाई की तरह हैं." उन्होंने जोर देकर कहा कि यह दोस्ती सिर्फ दो नेताओं के बीच नहीं, बल्कि दो बड़े लोकतंत्रों के बीच है. नेतन्याहू ने बताया कि पिछले कुछ सालों में भारत और इजरायल ने मिलकर व्यापार को दोगुना और सहयोग को तीन गुना बढ़ा लिया है.
संसद में हुआ भव्य स्वागत
जैसे ही पीएम मोदी ने इजरायली संसद के अंदर कदम रखा, वहां मौजूद सभी सांसदों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और उनका स्वागत किया. यह इतिहास में पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री इजरायली संसद को संबोधित कर रहा है. इससे पहले एयरपोर्ट पर खुद नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने पीएम मोदी की अगवानी की थी, जिससे इस दौरे की अहमियत का पता चलता है.
#WATCH | Jerusalem, Israel: Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu says, "It's been a wondrous friendship, both personally between the two of us and between our two countries and our peoples. Earlier today, my wife Sara and I greeted you at the airport. And just as you came… pic.twitter.com/dc0gj99Wvj
— ANI (@ANI) February 25, 2026
ये खबर ब्रेकिंग न्यूज़ है....
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us