/newsnation/media/media_files/2025/12/30/pm-modi-2025-12-30-20-00-11.jpg)
पीएम नरेंद्र मोदी Photograph: (ANI)
लोकसभा की कार्यवाही कल (5 फरवरी) सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. जिसके कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन नहीं हो पाया. पीएम मोदी आज (4 फरवरी) राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने वाले थे. बता दें कि संसद के दोनों सदनों में 3 फरवरी से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि इस चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय तय किया गया है, जो तीन दिनों में पूरा होगा. इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी आज लोकसभा में सरकार की ओर से विस्तृत जवाब देने वाले थे. यहां पढ़िए इससे जुड़ी सारी खबरें...
- Feb 04, 2026 17:34 IST
PM Modi Address Lok Sabha LIVE Updates: विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है- किरण चौधरी
PM Modi Address Lok Sabha LIVE Updates: बीजेपी सांसद किरण चौधरी कहती हैं, “संसद में हंगामा विपक्ष ही करता है. विपक्षी सांसद ध्यान खींचने के लिए हंगामा करते हैं. पूरा देश जानता है कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है.”
#WATCH | Delhi | BJP MP Kiran Choudhary says, "The opposition are the ones who create disruption in the Parliament...The opposition MPs create disruptions to grab eyeballs...The whole nation knows that they don't have any issues..." pic.twitter.com/MTfys2tJDI
— ANI (@ANI) February 4, 2026 - Feb 04, 2026 17:29 IST
PM Modi Address Lok Sabha LIVE Updates: कल इन मुद्दों पर बोल सकते हैं पीएम
PM Modi Address Lok Sabha LIVE Updates: कल (5 फरवरी) पीएम मोदी अपने संबोधन के दौरान न केवल सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे. बल्कि हाल के दिनों में चर्चा का विषय बनी भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी अपनी बात रखेंगे.
- Feb 04, 2026 17:20 IST
PM Modi Address Lok Sabha LIVE Updates: कल होगा पीएम मोदी का संबोधन
PM Modi Address Lok Sabha LIVE Updates: आज (4 फरवरी) लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन नहीं हो पाया. ऐसे में पीएम मोदी कल यानी 5 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे सकते हैं.
Lok Sabha adjourned to meet again tomorrow, 5th February at 11 AM pic.twitter.com/VxaNxZFjv5
— ANI (@ANI) February 4, 2026 - Feb 04, 2026 17:15 IST
PM Modi Address Lok Sabha LIVE Updates: लोकसभा की कार्यवाही हुई स्थगित
PM Modi Address Lok Sabha LIVE Updates: लोकसभा की कार्यवाही कल (5 फरवरी) सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. जिसके कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन नहीं हो पाया. पीएम मोदी आज (4 फरवरी) राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने वाले थे.
#UPDATE | Prime Minister Narendra Modi to not reply to the President's address in Lok Sabha today as the House is adjourned to meet again tomorrow, 5th February at 11 AM
— ANI (@ANI) February 4, 2026 - Feb 04, 2026 17:02 IST
PM Modi Address Lok Sabha LIVE Updates: शाम 5 बजे बोलेंगे पीएम
PM Modi Address Lok Sabha LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (4 फरवरी) शाम 5 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे.
Prime Minister Narendra Modi to speak in the Lok Sabha at around 5 PM today.
— ANI (@ANI) February 4, 2026
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us