'पिनराई विजयन बने रहेंगे केरल के मुख्यमंत्री', चुनाव से पहले फूटा मणिशंकर अय्यर का गुस्सा, कांग्रेस ने दी ये सफाई

Mani Shankar Aiyar News: केरल में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में कांग्रेस राज्य की सत्ता में 10 साल का सूखा समाप्त करने के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही है, लेकिन इस बीच मणिशंकर अय्यर के एक बयान ने पार्टी में हड़कंप मचा दिया है.

Mani Shankar Aiyar News: केरल में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में कांग्रेस राज्य की सत्ता में 10 साल का सूखा समाप्त करने के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही है, लेकिन इस बीच मणिशंकर अय्यर के एक बयान ने पार्टी में हड़कंप मचा दिया है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Mani Shankar Aiyar

मणिशंकर अय्यर Photograph: (IANS)

Mani Shankar Aiyar News: केरल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने केरल के सीएम पिनराई विजयन को लेकर एक ऐसी टिप्पणी की जो उनकी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकती है. दरअसल, मणिशंकर अय्यर ने एक बयान में कहा कि, 'पिनराई विजयन केरल के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. उनकी इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने भी सफाई दी और उनके इस बयान से कन्नी काट ली. कांग्रेस ने कहा कि पिछले कुछ सालों से अय्यर का पार्टी से कोई संबंध नहीं रहा है और वे पूरी तरह से अपनी व्यक्तिगत क्षमता में बोलते और लिखते हैं. इसके साथ की कांग्रेस  ने दावा किया कि केरल के लोग अधिक जिम्मेदार और जवाबदेह शासन के लिए संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) को इस दक्षिणी राज्य में फिर से सत्ता में लाएगी.

Advertisment

मणिशंकर के बयान से कांग्रेस में आया भूचाल

बता दें कि कांग्रेस केरल की सत्ता से 10 साल से दूर है. ऐसे में पार्टी हर हाल में इस बार के चुनाव में जीत हासिल कर राज्य की सरकार में वापसी की तैयारी में जुटी है. लेकिन मणिशंकर अय्यर के इस बयान से पार्टी में भूचाल आ गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के  केरल में एक बार फिर से पिनराई विजयन के सीएम बनने वाले बयान से सरगर्मी तेज कर दी है.

अय्यर के बयान पर कांग्रेस ने दी सफाई

मणिशंकर अय्यर के बयान के बाद कांग्रेस ने सफाई दी. उनके इस बयान पर पार्टी नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने दावा किया कि अय्यर का कांग्रेस से कोई लेना देना ही नहीं है. उन्होंने लिखा कि मणिशंकर अय्यर का पिछले कुछ सालों से कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है. वह पूरी तरह से अपनी निजी हैसियत से बोलते और लिखते हैं.

क्या बोले थे कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर?

बता दें कि मणिशंकर अय्यर ने कहा था कि मुझे ऐसा पूरा यकीन है कि पिनाराई विजयन एक बार फिर से केरल के मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि मैं अपनी अपील दोहराता हूं. अय्यर ने कहा कि, "केरल को देश का सबसे अच्छा पंचायती राज्य बनाने के लिए, हमारे पास जो भी अनुभव हैं, उसके आधार पर राज्य के कानूनों में बदलाव भी किया जाना चाहिए."

ये भी पढ़ें: मणिशंकर अय्यर ने अपनी इस टिप्पणी पर मांगी माफी, चीन के आक्रमण पर इस शब्द का किया उपयोग

तिरुवनंतपुरम में विकास और लोकतंत्र पर आयोजित विजन 2031 अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने ये भी कहा कि, केरल किसी अन्य राज्य के मुकाबले प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है. उन्होंने कहा कि, केरल असल में पंचायती राज्य वाला पहला राज्य है. अगर कानून की बात की जाए तो वह देश का दूसरा सबसे अच्छा राज्य है.

कांग्रेस ने बनाई अय्यर के बयान से दूरी

मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस ने दूरी बना ली. पार्टी नेता पवन खेड़ा ने कहा कि मणिशंकर अय्यर का पिछले कुछ सालों से कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं रहा है. वह पूरी तरह से अपने व्यक्तिगत जानकारी के हिसाब से बोलते और लिखते हैं.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने भारत सरकार का किया समर्थन, इस फैसले पर जताई खुशी

congress Mani Shankar Aiyar
Advertisment