/newsnation/media/media_files/2025/12/06/lok-sabha-winter-session-2025-12-06-19-51-16.jpg)
संसद का शीतकालीन सत्र जारी Photograph: (Sansad TV)
Parliament Winter Session Live Updates: संसद का शीतकालीन सत्र जारी है. आज यानी बुधवार को इस सत्र का 13वां दिन है. इससे पहले मंगलवार को विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया. विपक्ष आज भी जनता से जुड़े एक अहम बिल पर हंगामा कर सकता है. बता दें कि लोकसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (विकसित भारत-जी राम जी) बिल, 2025' पेश किया.
इसी बिल को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि, हम इस बिल का विरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि, महात्मा गांधी मेरे परिवार के नहीं हैं, लेकिन मेरे परिवार जैसे ही हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि इसलिए इस बिल को कम से कम स्थायी समिति के पास भेजा जाना चाहिए.
- Dec 17, 2025 19:04 IST
Parliament Live Updates: 10 बजे तक चलेगी लोकसभा की कार्यवाही
#LokSabha की कार्यवाही रात 10 बजे तक चलेगी.#WinterSessionpic.twitter.com/uLPpr4s9up
— SansadTV (@sansad_tv) December 17, 2025 - Dec 17, 2025 19:03 IST
Parliament Live Updates: राज्यसभा में चर्चा में शामिल हुईं निर्मला सीतरमण
राज्यसभा में निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में सबका बीमा सबकी सुरक्षा (बीमा कानून संशोधन विधेयक, 2025) पर चर्चा में सरकार का पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि सत्ता संभालने के बाद हमारी सरकार ने इंश्योरेंस सेक्टर में बड़े सुधार किए हैं.
- Dec 17, 2025 18:17 IST
Parliament Live Updates: लोकसभा में पास हुआ सस्टेनेबल हार्नेसिंग ऑफ एटॉमिक एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (SHANTI) बिल
Parliament Live Updates: लोकसभा में एक सस्टेनेबल हार्नेसिंग ऑफ एटॉमिक एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (SHANTI) बिल पास हुआ है. इसे परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ. होमी भाभा ने इसे शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए समर्पित किया था, और अब इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है.
- Dec 17, 2025 17:59 IST
Parliament Live Updates: लोकसभा में 'VB-जी राम जी' बिल पर चर्चा जारी, शिवराज सिंह ने बताया बढ़ाए रोजगार के दिन
Parliament Live Updates: संसद के शीतकालीन सत्र में बुधवार को मनरेगा का नाम बदलकर VB G RAM G किए जाने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. चर्चा की शुरुआत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सरकार ने 100 दिन रोजगार को बढ़ाकर 125 दिन किया है.
- Dec 17, 2025 11:15 IST
Parliament Live Updates: सदन की कार्यवाही शुरू, विपक्ष कर सकता है विकसित भारत जी राम जी बिल पर हंगामा
संसद का शीतकालीन सत्र जारी है, अब इस सत्र में सिर्फ तीन दिन बाकी बचे हैं. ऐसे में आज भी सदन में हंगामे के आसार है. लोकसभा में आज विपक्ष फिर सेविकसित भारत जी राम जी बिल को लेकर हंगामा कर सकता है. विपक्ष लगातार सरकार से पूछ रहा है कि महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया गया. वहीं सरकार की दलील है कि मनरेगा को और बेहतर बनाने के लिए कानून में बदलाव किया जा रहा है. अब इस बिल को लेकर संसद के बाहर भी सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है.
- Dec 17, 2025 11:02 IST
Parliament Live Updates: संसद के बाहर विपक्षी दलों का प्रदर्शन, मनरेगा का नाम बदलने का कर रहे हैं विरोध
संसद का शीतकालीन सत्र जारी है. आज इस सत्र का 13वां दिन है. संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस और विपक्षी दलों ने संसद के बाहर मनरेगा का नाम बदलने वाले बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया.
#WATCH | Delhi | Opposition MPs protest in Parliament premises over the renaming of MGNREGA to VB–G Ram G pic.twitter.com/9JTwF9V7rY
— ANI (@ANI) December 17, 2025 - Dec 17, 2025 10:35 IST
Parliament Live Update: संसद में हंगामे को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
संसद में आज भी हंगामे के आसार हैं. इस बीच हैदराबाद में बीजेपी नेता बूरा नरसैया गौड़ ने कहा, "मनरेगा के संबंध में कांग्रेस का बयान पूरी तरह निराधार है, मनरेगा की जगह जी-राम-जी लाने वाला नया विधेयक मौजूदा योजना का युक्तिकरण है. इसमें कई लाभ हैं, जिनमें कार्य दिवसों को 100 से बढ़ाकर 125 करना और अवसंरचना विकास पर ध्यान केंद्रित करना शामिल है. कांग्रेस शासित राज्यों में यह योजना भ्रष्टाचार से ग्रस्त रही."
#WATCH | Hyderabad | BJP leader Boora Narsaiah Goud says, "The statement of Congress regarding MGNREGA is totally unfounded. The new bill replacing MGNREGA with G-RAM-G is a rationalisation of the existing scheme. It offers many benefits, including an increase in working days… pic.twitter.com/MFJvKfn1CZ
— ANI (@ANI) December 17, 2025
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us