Parliament Budget Session Live: सरकार-विपक्ष के गतिरोध को लेकर लोकसभा स्थगित किया

Parliament Budget Session: लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष ने सांसदों के निलंबन पर हंगामा किया. इसकी वजह से कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. संसद सत्र दोबारा शुरू हो चुका है.

Parliament Budget Session: लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष ने सांसदों के निलंबन पर हंगामा किया. इसकी वजह से कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. संसद सत्र दोबारा शुरू हो चुका है.

author-image
Mohit Saxena
एडिट
New Update
sansad

sansad

संसद के बजट सत्र में गतिरोध जारी है. सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा देखने को मिला. सांसदों के निलंबन के मामले में विपक्षी दलों ने जोरदार विरोध किया. इसके कारण स्पीकर को कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक रोकनी पड़ी. इस दौरान सत्र के पहले चरण के अंतिम सप्ताह की रणनीति को तय करने को लेकर सुबह 10 बजे विपक्षी दलों की अहम बैठक बुलाई गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विपक्ष की कई पार्टियां चाहती हैं कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले. इस तरह से बजट पर चर्चा में भाग लिया जा सके. वहीं लोकसभा अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर कांग्रेस नाराजगी जता रही है. भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर आए संयुक्त बयान को लेकर भी सदन में टकराव के हालात बने हुए हैं. कांग्रेस सांसद लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर चर्चा कर सकते हैं. 

Advertisment
  • Feb 09, 2026 14:28 IST

    Parliament Budget Session Live: सरकार-विपक्ष के गतिरोध को लेकर लोकसभा स्थगित किया

    Parliament Budget Session Live: दोपहर 2 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के थोड़ी देर बाद लोकसभा को दिनभर के लिए स्थगित किया गया. विपक्ष के विरोध के बीच, अध्यक्ष संध्या राय ने लोकसभा सांसद शशि थरूर को केंद्रीय बजट पर बोलने के लिए कहा. थरूर के बोलना शुरू करते ही  विपक्ष के नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी को मौका दिया. गांधी ने बोलना शुरू करते ही सदन में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. इसके बाद अध्यक्ष ने कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया.



  • Feb 09, 2026 14:04 IST

    Parliament Budget Session Live: राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, दोपहर 2 बजे दोबारा होगी शुरू

    Parliament Budget Session Live: राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, दोपहर 2 बजे दोबारा शुरू होगी. राज्यसभा के अध्यक्ष सी.पी. राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया है. सदन की दोबारा बैठक दोपहर 2 बजे होगी.



  • Feb 09, 2026 12:41 IST

    Parliament Budget Session Live: अविश्वास प्रस्ताव लाने की खबरों के बीच कांग्रेस का रुख 

    Parliament Budget Session Live: कांग्रेस ने सोमवार (9 फरवरी, 2026) को दावा किया कि लोकसभा में विपक्ष के लिए कोई जगह नहीं है. अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "कार्रवाई का इंतजार करें." कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को निचले सदन में अपने विचार व्यक्त करने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि सरकार पक्ष जो चाहे कह सकता है और यहां तक ​​कि विपक्षी सदस्य के खिलाफ "अपमानजनक टिप्पणी" भी कर सकता है.



  • Feb 09, 2026 12:33 IST

    Parliament Budget Session Live: कोई भी अध्यक्ष पद को लेकर दबाव नहीं डाल सकता: सी.पी.राधाकृष्णन

    Parliament Budget Session Live: राज्यसभा के अध्यक्ष सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि कोई भी अध्यक्ष पद के लिए दबाव नहीं डाल सकता है. विपक्ष ने सदन में "राहुल गांधी को बोलने देने में लोकसभा की हिचकिचाहट" पर चर्चा की मांग करते हुए नारे लगाए.



  • Feb 09, 2026 12:04 IST

    Parliament Budget Session Live: लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की अटकलें

    Sansad Live: कांग्रेस के कुछ सांसद विपक्षी बैठक में लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की संभावना है. इसके साथ ही पार्टी निलंबित सांसदों की बहाली   की मांग को उठा रहा है. हालांकि संसद में गतिरोध खत्म करने या उसे जारी रखने का निर्णय सहयोगी दलों के रुख पर निर्भर होगा. आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए टीएमसी, डीएमके और सीपीएम जैसे दल बजट पर चर्चा को लेकर तैयार हैं. ऐसे में कांग्रेस भी गठबंधन से अलग-थलग पड़ने से बचना चाहती है. 



Parliament budget session
Advertisment