गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार केंद्र सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान,पद्म पुरस्कार 2025 के नामों का ऐलान कर दिया है. इन नामों में गायक शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी के साथ सात हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान सौंपा गया है. वहीं पंकज उधास और सुशील मोदी समेत 19 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया. इसके साथ 113 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया. इनके नामों का ऐलान कर दिया गया है.
पद्म पुरस्कार को तीन वर्ग में बांटा गया है
आपको बता दें कि देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार को तीन वर्ग में बांटा गया है. यह वर्ग है– पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. इन पुरस्कारों को कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग,चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे कई क्षेत्रों में उत्कृष्टता को लेकर दिया जाता है.
राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया जाता है
'पद्म विभूषण' असाधारण और विशिष्ट सेवा को लेकर मिलता है. 'पद्म भूषण' उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा और 'पद्म श्री' किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है. इन पुरस्कारों का ऐलान हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर होता है. ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति की ओर से हर साल मार्च/अप्रैल के करीब राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले औपचारिक समारोहों में प्रदान किया जाता है.
पद्म विभूषण से सम्मानित होने वाली हस्तियां
कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (कला), लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला) ,एम. टी. वासुदेवन नायर (साहित्य और शिक्षा) मरणोपरांत ,ओसामु सुजुकी (व्यापार और उद्योग) मरणोपरांत ,शारदा सिन्हा (कला) मरणोपरांत, दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी (मेडिसिन) ,न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर (सार्वजनिक मामले)
पद्म भूषण से सम्मानित वाली हस्तियां
नंदमुरी बालकृष्ण (कला) ,पीआर श्रीजेश (खेल) ,पंकज पटेल (व्यापार और उद्योग), पंकज उधास (मरणोपरांत) कला ,रामबहादुर राय (साहित्य और शिक्षा पत्रकारिता) ,साध्वी ऋतंभरा (सामाजिक कार्य ) ,एस अजित कुमार (कला) ,शेखर कपूर (कला) ,सुशील कुमार मोदी (परणोपरांत) सार्वजनिक मामले ,विनोद धाम (विज्ञान और अभियांत्रिकी), ए सूर्य प्रकाश (साहित्य और शिक्षा , पत्रकारिता) ,अनंत नाग (कला) ,बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा ,जतिन गोस्वामी (कला) ,जोस चाको पेरियाप्पुरम (चिकित्सा) ,कैलाश नाथ दीक्षित (अन्य , पुरातत्व) ,मनोहर जोशी (मरणोपरांत) सार्वजनिक मामले ,नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी (व्यापार और उद्योग)