Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या 131 हस्तियों को मिले पद्म पुरस्कार, जानें सभी विभूतियों के नाम

Padma Awards 2026: केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है. साल 2026 में 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा.

Padma Awards 2026: केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है. साल 2026 में 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Padma Awards 2026 to 131 recipients see full list

Padma Awards 2026 Winners

Padma Awards: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार-2026 का ऐलान कर दिया है. रविवार को सरकार ने पुरस्कार के लिए 131 नामों की घोषणा की. इनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं. बता दें, 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 19 महिलाएं हैं. इनमें छह विदेशी, एनआरआई/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग शामिल हैं. केंद्र सरकार ने 16 पद्म पुरस्कार मरणोपरांत हस्तियों को भी दिए हैं.

Advertisment

इन हस्तियों को मिलेगा अवार्ड

दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण तो बॉलीवुड सिंगर अल्का याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा. क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया को पद्मश्री दिया जाएगा. झारखंड के पूर्व सीएम दिवंगत शिबु सोरेन को पद्म भूषण और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा. 

कब मिलेगा अवार्ड

26 जनवरी के खास मौके पर देश के सर्वोच्च अवार्डों की घोषणा होती है. पुरस्कार वितरण समारोह मार्च-अप्रैल में होता है. पुरस्कार के रूप में भारत सरकार एक मेडल और सम्मानपत्र देती है. 

Padma Awards
Advertisment