नोटिस के बीच स्पीकर ओम बिरला ने फैसला किया है कि जब तक अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला नहीं हो जाता वे स्पीकर की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे.
आखिरकार विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे दिया. नोटिस में 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं. नोटिस के बीच स्पीकर ओम बिरला ने फैसला किया है कि जब तक अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला नहीं हो जाता वे स्पीकर की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे. कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे दिया है. नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंपा गया है.
विपक्षी दलों ने जो नोटिस दिया वह पहले तकनीकी वजहों से खारिज हो गया था. नोटिस में पुरानी डेट डल गई थी. इसके बाद दूसरा नोटिस दिया गया. नोटिस पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं. विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस क्यों दिया है? इस पर कांग्रेस का तर्क भी सुन लीजिए. इन प्रश्नों को लेकर यह अविश्वास प्रस्ताव आया है. इन पर मंथन सरकार की तरफ से भी होना चाहिए. सत्तारूढ़ दल में भी मंथन होना चाहिए. लोकसभा अध्यक्ष को भी मंथन करना चाहिए. इस प्रश्न को भी मंथन करना चाहिए. क्या नेता विपक्ष स्वतंत्रता से देश की लोकसभा में अपनी बात रख सकते हैं या नहीं? वहीं विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा हमलावर है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us