BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, तीन बार बिहार सरकार में मंत्री रहे

नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, सरकार और संगठन का अच्छा खासा अनुभव है. नितिन नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं

नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, सरकार और संगठन का अच्छा खासा अनुभव है. नितिन नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं

author-image
Mohit Saxena
New Update
nitin

nitin nabin

नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है. वह अभी बिहार सरकार में मंत्री हैं. उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो चुकी है. नितीन नबीन कायस्थ समुदाय से आते हैं. जेपी नड्डा को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने से पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. नितीन नबीन 45 साल के हैं. उनके पास सरकार और संगठन  में अच्छा खासा अनुभव है.

Advertisment

नितिन नबीन सिन्हा कायस्थ समुदाय से आते हैं. बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री भी रहे हैं. नितिन नबीन दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं. वह बांकीपुर से पांच बार के विधायक रहे हैं. बीजेपी की यह जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं. अमित शाह जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे तक उनकी उम्र 50 वर्ष की थी. ऐसे में उन्हें ये जिम्मेदारी देकर भाजपा ने एक बड़ा दांव खेला है. 

बिहार सरकार तीन बार बने मंत्री  

नितिन नबीन तीन बार बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं. नितिन नबीन छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं. इसके साथ भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं.

छत्तीसगढ़ चुनाव के प्रभारी थे 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए नितिन नबीन को प्रभारी चुना गया था. पार्टी ने इस चुनाव में जबरदस्त जीत पाई. नितिन नबीन को संगठन में करने का अनुभव रहा है. इसके साथ सरकार में भी अहम पदों पर रहे हैं. 

BJP BJP MLA Nitin Navin Bihar Minister Nitin Navin
Advertisment