Parliament Session: 'हम इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने पर ध्यान दे रहे हैं', लोकसभा में निर्मला सीतारमण ने दिया जवाब

Parliament Session: संसद के बजट सत्र के 11वें दिन वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन को संबोधित किया. उन्होंने सदन में क्या कहा, आइये जानते हैं...

Parliament Session: संसद के बजट सत्र के 11वें दिन वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन को संबोधित किया. उन्होंने सदन में क्या कहा, आइये जानते हैं...

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
nirmala sitharaman

Nirmala Sitharaman

संसद का बजट सत्र जारी है. बजट सत्र का आज 11वां दिन है, जिसमें भरपूर हंगामा देखने को मिला. इस बीच बुधवार शाम को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर जारी चर्चा में हिस्सा लिया. उन्होंने सदन को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हम इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने पर ध्यान दे रहे हैं. सिर्फ सड़कें ही नहीं हमारा ध्यान हाईवे और वॉटर-वे पर भी है, जिससे लॉजिस्टिक्स की लागत कम हो सके.

Advertisment

निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं MSMEs से चैंपियन बनाने का उदाहरण लूंगी. खासकर मीडियम साइज की यूनिट्स, जो एमएसएमई कैटेगिरी से बाहर नहीं निकलना चाहतीं हैं. भले ही उनके पास कैपिसिटी और ताकत हो. हालांकि, पिछले बजट में भी हमने MSME की परिभाषा को बढ़ाया था, जिसमें अगर वे अपने टर्नओवर में एक तय लेवल से आगे भी बढ़ जाएं तो भी उन्हें MSME ही माना जाएगा. अपने फायदे उन्हें नहीं खोने पड़ेंगे. 

फाइनेंस कमीशन पर क्या बोलीं निर्मला सीतारमण

वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा कि 16वें फाइनेंस कमिशन ने 2018 से 2023 तक केंद्र से राज्यों को ट्रांसफर किए गए राज्य के हिस्से का एनालिसिस किया. ये नतीजा निकाला कि इन सभी वर्षों में केंद्र द्वारा किया गया ट्रांसफर फाइनेंस कमिशन की सिफारिश से बिल्कुल मेल खाता है.

nirmala-sitharaman Sansad
Advertisment