/newsnation/media/post_attachments/images/2018/07/21/34-yashwant-sinha.jpg)
यशवंत सिन्हा (फाइल फोटो)
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में पीएम से गले मिलने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा का साथ मिल गया है।
यशवंत ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें 'सीरियल हगर' यानि अक्सर गले मिलने वाला बताया। राहुल का पक्ष लेते हुए यशवंत ने कहा कि अब उन्हें भी कोई गले लगाने वाला मिल गया।
सदन में चर्चा के दौरान राहुल ने जब अपना भाषण खत्म किया तो वह अचानक पीएम के पास चले गए और उन्हें गले से लगा लिया। यशवंत सिन्हा ने उनकी इसी अदा पर तंज कसा है। सिन्हा ने ट्वीट किया, 'सीरियल हगर को गले लगने वाला मिल गया है।'
The serial hugger has been taken for a hug.
— Yashwant Sinha (@YashwantSinha) July 21, 2018
बता दें कि जब भी पीएम मोदी अपने विदेशी समकक्षों से मिलते हैं उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हैं और उन्हें गले लगाते हैं।
यशवंत सिन्हा के इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने ट्विटर पर जमकर उनकी आलोचना की और उन्हें माइक्रोब्लॉगिंग साइड पर ट्रोल भी किया गया।
गौरतलब है कि सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला था। इस दौरान कई अलग-अलग मुद्दों पर घेरा था।
और पढ़ेंः पीएम मोदी को झप्पी देने पर बोलीं महाजन, राहुल संसद की गरिमा का रखें ख्याल
गले मिलने को लेकर सुमित्रा महाजन ने कहा था, 'राहुल ने क्या किया, मुझे भी उस समय समझ नहीं आया। हम सबको भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। प्रधानमंत्री जी अपनी सीट पर बैठे हुए थे। उस दौरान अचानक राहुल गांधी ने ऐसा किया। इसके बाद मैंने देखा राहुल गांधी वापस गए तो आंख चमका रहे थे। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। पद की एक गरिमा होती है।'
सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau