गैर हिंदी भाषाओं को आंचलिक भाषाएं कहना गलत: गुलजार

गुलजार ने कहा कि भारत ने राजनीतिक आजादी हासिल कर ली लेकिन सांस्कृतिक आजादी नहीं।

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
गैर हिंदी भाषाओं को आंचलिक भाषाएं कहना गलत: गुलजार

गुलजार (गीतकार)

प्रख्यात कवि और गीतकार गुलजार ने प्रमुख भाषा और आंचलिक भाषा को लेकर एक बार फिर से नई बहस छेड़ दी है। रविवार को गुलजार साहब ने कहा कि गैर हिंदी भाषाओं को आंचलिक भाषाएं कहना गलत है। जबकि तमिल, गुजराती, मराठी, बंगाली तथा अन्य भी राष्ट्रीय भाषाएं हैं।

Advertisment

गुलजार ने कहा, 'गैर हिंदी भाषाओं को आंचलिक कहना गलत है। ये देश की प्रमुख भाषाएं हैं। तमिल प्राचीन और प्रमुख भाषा है। गुजराती, मराठी, बंगाली और अन्य भाषाएं भी ऐसी हैं।'

गुलजार ने कहा कि भारत ने राजनीतिक आजादी हासिल कर ली लेकिन सांस्कृतिक आजादी नहीं। उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं है कि हमें राजनीतिक आजादी मिली लेकिन सांस्कृतिक आजादी नहीं। हम औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्त नहीं हुए।'

गुलजार ने कहा, 'जब नील आर्मस्ट्रांग की मौत हुई तो मुझे दुख हुआ कि भारत में किसी ने भी उनके बारे में नहीं लिखा। मेरे लिए वह मानवता का प्रतीक थे। मैंने एक कविता लिखी। यह दुखद है कि हम टुकड़ों में जिंदगी जीते हैं क्योंकि हमें यह आसान लगता है।'

अमेरिका में चलती फ्लाइट में लड़की को गलत तरीके से छूने के आरोप में भारतीय डॉक्टर गिरफ्तार

उन्होंने कहा, 'मैंने डॉ. कलबुर्गी पर भी लिखा जिनकी धारवाड़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी हालांकि वह भौगोलिक रूप से अलग स्थान से ताल्लुक रखते थे और उन्होंने अलग भाषाओं में लिखा। मैंने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी और कविता के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर की। कविता कवि की भावनाओं के सिवाए कुछ भी नहीं है।'

पद्म भूषण से सम्मानित गीतकार गुलज़ार ने अंग्रेजी साहित्य के साथ भारतीय कॉलेजों के पाठ्यक्रमों में कालिदास की साहित्यिक कृतियों को भी शामिल करने पर जोर दिया।

टेरर फंडिंग मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई, शब्बीर शाह के करीबी असलम वानी को ईडी ने किया गिरफ्तार

गुलजार ने कहा, ''अगर कॉलेजों में 'पैराडाइस लोस्ट' जैसी कृतियों को पढ़ाया जा सकता है तो कालिदास, युधिष्ठिर और द्रौपदी को क्यों नहीं पढ़ाया जा सकता? ये कृतियां हमारी संस्कृति के ज्यादा नजदीक है, जिसे देशभर में हर कोई समझ सकता है।"

उन्होंने कहा, 'हर किसी को शेक्सपीयर को जरुर पढ़ना चाहिए। मैंने पढ़ा और इसका आनंद उठाया। हमें इसे पढ़ना चाहिए।'

उन्होंने कहा कि सआदत हसन मंटो जैसे आधुनिक लेखकों को भी कॉलेजों में पढ़ाया जाना चाहिए।

आमिर खान स्वाइन फ्लू की चपेट में, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में खुद किया खुलासा, सभी कार्यक्रम किए रद्द

Source : News Nation Bureau

regional Hindi Languages Gulzar language
      
Advertisment