लाइव शो के दौरान मशहूर लेखिका रीता जतिंदर का निधन

बेहोश होते हे उन्हें तुरंत एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
लाइव शो के दौरान मशहूर लेखिका रीता जतिंदर का निधन

मशहूर लेखिका रीता जतिंदर का दूरदर्शन के एक लाइव कार्यक्रम के दौरान निधन हो गया। लाइव शो के दौरान रीता जितेंद्र अपनी जीवन-यात्रा के बारे में चर्चा कर रही थी। चर्चा के दौरान वह वेहश हो गईं और कुर्सी से गिरगई। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। निधन की खबर सुनने के बाद प्रशंसक शोकाकुल हो गए। सोमवार की सुबह दूरदर्शन के 'कश्मीर चैनल' पर शिक्षाविद रीता जितेंद्र का इंटरव्यू किया जा रहा था। उसी दौरान यह घटना घटी।

Advertisment

प्रसिद्ध कलाकार, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता रीता जतिंदर जम्मू में रहती थीं और वह 'गुड मॉर्निंग कश्मीर' शो में गेस्ट बनकर आई थी। लाइव शो के दौरान मौत को के कारण दोनों होस्ट और दर्शक हैरान रह गए।

बेहोश होते हे उन्हें तुरंत एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रीता जतिंदर का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए जम्मू पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ेंः हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढ़ेर

राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने रीता जतिंदर के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने एक शोक संदेश में लेखिका की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की ताकत देने की प्रार्थना की।

Source : News Nation Bureau

Doordarshan rita jitendra live show
      
Advertisment