विश्व कुश्ती चैंपियनशिप : अंशु ने जीता रजत, सरिता को मिला कांस्य पदक
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप : अंशु ने जीता रजत, सरिता को मिला कांस्य पदक
नई दिल्ली:
अंशु मलिक ने गुरुवार को विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रच दिया।20 वर्षीय अंशु ने नॉर्वे के ओस्लो में विश्व चैंपियनशिप में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता हेलेन मारौलिस से अपना अंतिम मुकाबला 1-4 से गंवा दिया। इस बीच, एक अन्य भारतीय पहलवान सरिता मोर (59 किग्रा) ने भी देश के लिए कांस्य पदक जीता।
अंशु ने बुधवार को महिलाओं के 57 किग्रा सेमीफाइनल में यूरोपीय रजत पदक विजेता यूक्रेन की सोलोमिया विन्निक को हराया था।
कैडेट वल्र्ड चैंपियन और जूनियर वल्र्ड सिल्वर मेडलिस्ट अंशु 2010 के चैंपियन सुशील कुमार और 2018 के सिल्वर मेडलिस्ट बजरंग पुनिया के बाद वल्र्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी भारतीय थीं।
अन्य भारतीय महिला पहलवान, जिन्होंने अतीत में कांस्य पदक जीते हैं, वे हैं गीता फोगाट (2012), बबीता फोगाट (2012), पूजा ढांडा (2018) और विनेश फोगाट (2019)।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य