विश्व आर्थिक मंच पर पहली बार होगा योगाभ्यास, भारत से दो आचार्य रवाना

पहली बार इस मंच पर सुबह और शाम को योगाभ्यास किया जाएगा। इस मौके पर भारत की तरफ से दो आचार्य जाएंगे जो वहां सुबह शाम लोगों को योग करना सिखाएंगे।

पहली बार इस मंच पर सुबह और शाम को योगाभ्यास किया जाएगा। इस मौके पर भारत की तरफ से दो आचार्य जाएंगे जो वहां सुबह शाम लोगों को योग करना सिखाएंगे।

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
विश्व आर्थिक मंच पर पहली बार होगा योगाभ्यास, भारत से दो आचार्य रवाना

विश्व आर्थिक मंच पर पहली बार होगा योगाभ्यास (एएनआई)

स्विट्जरलैंड के दावोस में सोमवार से 'विश्व आर्थिक मंच' सम्मेलन शुरु हो रहा है। पहली बार इस मंच पर सुबह और शाम को योगाभ्यास किया जाएगा। इस मौके पर भारत की तरफ से दो आचार्य जाएंगे जो वहां सुबह शाम लोगों को योग करना सिखाएंगे।

Advertisment

सोमवार को मीडिया से बात करते हुए योग गुरु राम देव ने बताया, 'ये पहली बार है जब विश्व आर्थिक मंच पर योगाभ्यास किया जाएगा। हमारे दो आचार्य आज दावोस के लिए रवाना हो रहे हैं। दोनों आचार्य वहां सुबह और शाम में योग कराएंगे।'

ज़ाहिर है भारत ने योग को पूरे विश्व में स्थापित किया है। जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने दिसंबर 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मनाने का फैसला सर्वसम्मति से लिया था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोमवार को विश्व आर्थिक मंच में हिस्सा लेने स्विट्जरलैंड के दावोस जाएंगे। दो दशकों में ऐसा पहली बार हो रहा है कि भारत का कोई प्रधानमंत्री इस फोरम में हिस्सा लेने जा रहा है। इससे पहले 1997 में तत्कालीन प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

मोदी के बाद वहां विभिन्न सत्रों व कार्यक्रमों में वित्त मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु, पेट्रोलियम राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रेलवे मंत्री पीयूष गोयल, पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर हिस्सा लेंगे।

दावोस: वैश्विक आर्थिक सम्मेलन में भारत की भागीदारी अहम

Source : News Nation Bureau

PM modi BABA RAMDEV yoga World Economic Forum davos Switzerland
      
Advertisment