Women Reservation Bill: लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पेश, जानें नेताओं की क्या आई प्रतिक्रिया

Women Reservation Bill 2023 : लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल 2023 पेश किया गया, जहां इस विधेयक पर बहस जारी है. आइये जानते हैं कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर नेताओं की क्या प्रतिक्रियाएं आई हैं.

Women Reservation Bill 2023 : लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल 2023 पेश किया गया, जहां इस विधेयक पर बहस जारी है. आइये जानते हैं कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर नेताओं की क्या प्रतिक्रियाएं आई हैं.

author-image
Deepak Pandey
एडिट
New Update
new Parliament

Women Reservation Bill in Rajya Sabha( Photo Credit : File Photo)

Women Reservation Bill 2023 : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल या नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा जारी है. लोकसभा में बुधवार को महिला आरक्षण बिल 2023 पारित हो गया था और राज्यसभा में आज इस विधेयक पर बहस चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, अगर राज्यसभा से भी महिला आरक्षण बिल भी पास गया तो एक दिन पहले ही संसद का विशेष सत्र खत्म हो जाएगा. इस विधेयक पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने क्या बयान दिया है?

Advertisment

यह भी पढ़ें : Parliament Special Session: समय से पहले ही खत्म हो सकता है संसद का विशेष सत्र, जानें वजह

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि किसी को भी महिला आरक्षण बिल की आलोचना नहीं करनी चाहिए. यह बिल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लाया गया है और सभी को इसकी सराहना करनी चाहिए और इसका समर्थन करना चाहिए. 

महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि यह राजनीतिक एजेंडा कैसे है? कांग्रेस ने 27 साल तक लटका कर रखा था. मोदी ने महिलाओं के लिए जो किया वह देश याद रखेगा. अभी बिल आया है और अभी परीसिमन होगा जिससे अगर कोई कोर्ट में चला भी जाए तो बिल वहां से खारिज ना हो जाए.

महिला आरक्षण बिल पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि यह एतिहासिक काम हुआ है. उनको पछतावा है कि यह उनके हाथ से नहीं हुआ. हमारे देश की महिलाएं खुश हैं और मैं उनको बधाई देता हूं. 

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि लोकसभा ने बुधवार को ऐतिहासिक फैसला किया है. आज राज्यसभा में भी इस पर गंभीरता से चर्चा होगी. एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ महिलाओं को इस देश में प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. 

यह भी पढ़ें : भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा के साथ पाकिस्तान को दिखाया आईना, जानें 10 प्वाइंट में  MEA का स्टेटमेंट

महिला आरक्षण बिल पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि महिला आरक्षण बिल लोकसभा से पास हो गया है और राज्यसभा में भी पास हो जाएगा. इससे महिलाओं को अधिकार मिलेगा. बिल के लागू होने के बाद से महिलाओं की लोकसभा और राज्यसभा में भागीदारी बढ़ेगी. 

Source : News Nation Bureau

Lok Sabha women-reservation-bill Women Reservation Bill passed Women Reservation Bill in Rajya Sabha Women Reservation Bill passed in Lok Sabha
      
Advertisment