जैन मुनि विश्रांत सागर का महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, कहा- लड़कियों की गलती से होते हैं 95 फीसदी अपराध

विवादित बयान देते हुए विश्रांत सागर ने कहा कि देश भर की लड़कियों को सामग्री बताया है और उन्हें संयमित रहने की सलाह दी है।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
जैन मुनि विश्रांत सागर का महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, कहा- लड़कियों की गलती से होते हैं 95 फीसदी अपराध

जैन मुनि विश्रांत सागर (फाइल फोटो)

राजस्थान के सीकर में जैन मुनि विश्रांत सागर ने लड़कियों को लेकर काफी विवादित बयान दिया और अभद्र टिप्पणी की है। विवादित बयान देते हुए विश्रांत सागर ने कहा कि देश भर की लड़कियों को सामग्री बताया है और उन्हें संयमित रहने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि लड़कियों के खिलाफ अपराध की घटनाओं में 95 फीसदी गलती लड़कियों की होती है।

Advertisment

सीकर जिला मुख्यालय पर चातुर्मास कर रहे जैन मुनि विश्रांत सागर ने आज पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में लड़कियों को बेहद संभल कर चलने की जरुरत है क्योंकि लड़कियों को अपने पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष दोनों की इज्ज्ज बचा कर रखनी है।

यही नहीं जैन मुनि ने लड़कियों को सामग्री बताया। उन्होंने कहा की आज के समय में लड़कियों को पाश्चात्य संस्कृति के बहकावे में नही आकर, संस्कार के साथ शिक्षा ग्रहण करनी चाहिये।

और पढ़ें : बिहार-झारखंड से 34 बच्चों की तस्करी का मामला सामने आया, धर्मांतरण का आरोप

Source : PTI

jain muni vishrant sagar sexual crime crime against women विश्रांत सागर Women Violence Jain Muni जैन मुनि vishrant sagar महिला अपराध Crime
      
Advertisment