फेसबुक फ्रेंड ने चलती कार में महिला के साथ किया दुष्कर्म
फेसबुक फ्रेंड ने चलती कार में महिला के साथ किया दुष्कर्म
मथुरा (उत्तर प्रदेश):
एक 21 वर्षीय महिला के साथ उसके फेसबुक फ्रेंड ने चलती कार में कथित रूप से दुष्कर्म किया।महिला मंगलवार को आगरा में उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में बैठने के बाद घर लौट रही थी, जब हरियाणा के पलवल का रहने वाला आरोपी अपने ड्राइवर के साथ मथुरा से उसे लेने आया था।
महिला का आरोप है कि उसके कार में बैठने के कुछ देर बाद ही शख्स ने उसे ड्रग सूंघने को कहा।
इसके बाद वह होश खो बैठी। जब उसे होश आया, तो उसने खुद को कोसीकला के पास दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर पाया। किसी तरह वह घर पहुंची। इसके बाद उसने अपने परिवार को आपबीती सुनाई।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिरीष चंद्र ने कहा कि पीड़िता के परिवार के सदस्यों द्वारा कोसीकला पुलिस स्टेशन में की गई शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बुधवार को महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था। उन्होंने कहा कि महिला को आरोपी के सही पते की जानकारी नहीं है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला का बयान गुरुवार को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाएगा जब वह घटना को बताने की स्थिति में होगी।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य