यूपी: गर्भवती महिला को धक्के देकर हॉस्पिटल से निकाला, सड़क पर हुई डिलेवरी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के जिला अस्पताल स्वस्थ्य विभाग की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के कर्मचारियों ने डिलिवरी के लिए आई महिला को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के जिला अस्पताल स्वस्थ्य विभाग की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के कर्मचारियों ने डिलिवरी के लिए आई महिला को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
यूपी: गर्भवती महिला को धक्के देकर हॉस्पिटल से निकाला, सड़क पर हुई डिलेवरी

नवजात शिशु (फाइल)

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के जिला अस्पताल स्वस्थ्य विभाग की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के कर्मचारियों ने डिलिवरी के लिए आई महिला को बाहर का रास्ता दिखा दिया। जब तक परिजन उसे दूसरे हॉस्पिटल ले जाते महिला ने ई रिक्शा में बच्चे को जन्म दे दिया।

Advertisment

जानकारी के अनुसार सहारपुर जिला चिकित्सालय में 14 अगस्त की रात मंडी थाना क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद रईस ने अपनी पत्नी मुनव्वर को प्रसव पीड़ा के दौरान भर्ती किया। मुनव्वर का प्रसव समय पूरा हो चुका था इसलिए परिजनों ने कहा कि डिलेवरी के पहले उसे कोई सीनियर डॉक्टर चेक कर लें।

इस बात पर मौके पर मौजूद कुछ कर्मचारियों ने किसी डॉक्टर को बुलाने की वजाय महिला को धक्के देकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया।

और पढ़ें: कृष्णलीला देखते वक्त ढाई साल की मासूम को लगी गोली, पुलिस जुटी जांच में

महिला के साथ इस दौरान आशा कार्यकर्ता भी थी। महिला की प्रसव पीड़ा देखते हुए उन्होंने तुरंत ही उसे दूसरे हॉस्पिटल में भर्ती कराने की बात सोची। उन्होंने महिला को ई रिक्शा में बिठाया और दूसरे हॉस्पिटल ले जाने लगे। महिला ने रास्ते में ही एक बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल बच्चा और मां दोनों ही प्राइवेट डॉक्टर के यहां हैं।

डॉक्टर ने मां और बेटे की हालत खतरे से बाहर बताई है। वहीं मोहम्मद रईस ने ताना जनकपुरी में मामले की जानकारी देते हुए हॉस्पिटल के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें: सराहाह एप में मैसेज सेंडर का नाम बताने वाली ये वेबसाइट्स हैं फर्जी

Source : News Nation Bureau

UP child E Rickshaw Saharanpur woman gave birth in e rickshaw
      
Advertisment