logo-image

क्या पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट कर पाएंगे राहुल? दीपक चौरसिया के साथ देखिये #DeshKiBahas

विपक्ष के विरोध के बीच सदन द्वारा अनिवार्य रक्षा सेवा विधेयक, 2021 पारित करने के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है. मंगलवार को भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे का भेंट चल गया.

Updated on: 03 Aug 2021, 09:16 PM

नई दिल्ली:

विपक्ष के विरोध के बीच सदन द्वारा अनिवार्य रक्षा सेवा विधेयक, 2021 पारित करने के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है. मंगलवार को भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे का भेंट चल गया. पेगासस जासूसी विवाद, तीन कृषि कानूनों समेत कई मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा शुरू कर दिया. विपक्षी दलों के हंगामे को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष बिरला भड़क गए. विपक्ष का चाय-नाश्ता...2024 का रास्ता! 'विपक्षी मोर्चाबंदी' का क्या है मकसद? क्या है राहुल की 'ब्रेकफास्ट पॉलिटिक्स'? साईकल से संसद तक सियासत ही सियासत, संसद जाम...जनता का  कितना नुकसान? मॉनसून सत्र में महासंग्राम कब तक? क्या पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट कर पाएंगे राहुल? दीपक चौरसिया के साथ देखिये #DeshKiBahas... यहां पढ़ें मुख्य अंश.

  • 2004 में क्या सोनिया गांधी प्रधानमंत्री पद का चेहरा थीं? नहीं थी : आशुतोष, वरिष्ठ पत्रकार  
  • सरकार ने विपक्ष को एकजुट करने में मदद की है या नहीं : आशुतोष, वरिष्ठ पत्रकार  
  • बिखरा हुआ विपक्ष धीरे-धीरे ही इक्ट्ठा होता है : आशुतोष, वरिष्ठ पत्रकार  
  • विपक्ष के पास विरोध करने का पूरा अधिकार है : आशुतोष, वरिष्ठ पत्रकार  
  • अगर पैगासस मुद्दे पर 2-4 घंटे बहस हो जाती तो ये इतना बड़ा मुद्दा न बनता : आशुतोष, वरिष्ठ पत्रकार  
  • 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जाता है : संजू वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP 
  • देश में डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों को हेल्थ इंश्योरेंश हो चुका है : संजू वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP 
  • चरमारती अर्थव्यवस्था के बारे में न बोले तो अच्छा रहेगा : संजू वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP 
  • गरीबों के हित में काम कर रही BJP : संजू वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP 
  • सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन दिया है : संजू वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP 
  • विपक्ष राजनीति कर रहा है : संजू वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP 
  • देश की जनता ने विपक्ष को नकारा : संजू वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP 
  • 2024 में जनता ने तय कर लिया है कि राहुल गांधी तीसरी बार विपक्ष में बैठेंगे : संजू वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP 
  • राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं तो ममता बनर्जी भी प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं : संजू वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP 
  • अगर आप सत्ता धारी पार्टी को चुनौती देना चाहते हैं तो पहले अपने घर को देखिये : संजू वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP 
  • कांग्रेस के पास ना ही नीति, ना ही नीयत है और न ही संगठन है और न ही कार्यकर्ता : संजू वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP 
  • हमारे लोकतंत्र की खासियत है कि आज कोई जीता तो कल और जीतेगा : डॉ. रागिनी नायक, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  • 2004 में ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी अटल-आडवाणी युग है : डॉ. रागिनी नायक, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  • जनता से जुड़े मुद्दे से बचने का काम कर रही है मोदी सरकार : डॉ. रागिनी नायक, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  • सोई हुई निरंकुश सरकार अब जाग जाए : डॉ. रागिनी नायक, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  • आज कोई राजनीतिक संगठन के साथ खड़ा है तो वह सरकार को घेरेगी : डॉ. रागिनी नायक, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  • मोदी के घटक दल भी उनके साथ नहीं खड़े हैं : डॉ. रागिनी नायक, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  • 2024 के नजदीक आने तो दीजिए, प्रधानमंत्री का चेहरा भी साफ हो जाएगा : डॉ. रागिनी नायक, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  • मेरा विश्वास है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री के चेहरा होंगे : डॉ. रागिनी नायक, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  • बीजेपी को पहले अपने गिरेवान में देखना चाहिए, तब कांग्रेस पर सवाल उठाइये : डॉ. रागिनी नायक, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  • विपक्ष को मीडिया ध्यान मिल चुका है : राहुल देव, वरिष्ठ पत्रकार 
  • सरकार को क्या समस्या है, सरकार ने तो 10 दिन में 12 बिल पास करा लिया है और आगे भी करता रहेगा : राहुल देव, वरिष्ठ पत्रकार 
  • सदन न चलने से किसको नुकसान हो रहा है : राहुल देव, वरिष्ठ पत्रकार 
  • अगर विपक्ष बहस नहीं करेगा तो देश की जनता को मुद्दा के बारे में कैसे पता चलेगा : राहुल देव, वरिष्ठ पत्रकार 
  • राहुल गांधी को अपनी राजनीति को थोड़ा गंभीर करना चाहिए : शांतनु गुप्ता, राजनीतिक विश्लेषक
  • विपक्षी दल सत्ता में रहकर देश का भला नहीं कर पाए थे : डॉ. मनोज यादव, प्रवक्ता, BJP 
  • राहुल गांधी कभी ट्रैक्टर तो कभी साइकिल पर चढ़ जाते हैं : डॉ. मनोज यादव, प्रवक्ता, BJP 
  • 70 साल इन्होंने देश को लूटा है : डॉ. मनोज यादव, प्रवक्ता, BJP 
  • केंद्र सरकार हर तरह की चर्चा कराने के लिए तैयार है : डॉ. मनोज यादव, प्रवक्ता, BJP 
  • विपक्ष को नहीं पता किस मुद्दे पर चर्चा करें : डॉ. मनोज यादव, प्रवक्ता, BJP 
  • विपक्ष का सदन की गरिमा का मान रखना चाहिए : डॉ. मनोज यादव, प्रवक्ता, BJP 
  • मोदी के खिलाफ एकजुट होने से पहले विपक्ष बिखरने लगा है : दीपिका बत्रा, दिल्ली, दर्शक
  • पिछले 7 साल में मोदी ने वो कर दिखाया, जो आजतक किसी ने नहीं किया : दीपिका बत्रा, दिल्ली, दर्शक
  • राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं को एकजुट रहने की अपील की : याशिका शर्मा, नोएडा, दर्शक
  • पीएम मोदी ने देश के लिएल बहुत कुछ किया है : याशिका शर्मा, नोएडा, दर्शक
  • कोरोना काल में पीएम मोदी बंगाल चुनाव में लगे थे : याशिका शर्मा, नोएडा, दर्शक
  • देश में महंगाई भी सातवें आसमान पर है : याशिका शर्मा, नोएडा, दर्शक