logo-image

नए कृषि कानूनों का विरोध कम और समर्थन ज्यादा क्यों? दीपक चौरसिया के साथ देखिये #DeshKiBahas

नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है. नए कृषि कानूनों का विरोध कम और समर्थन ज्यादा क्यों? दीपक चौरसिया के साथ देखिये #DeshKiBahas

Updated on: 25 Dec 2020, 09:13 PM

नई दिल्ली:

नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम-किसान योजना के तहत नौ करोड़ किसानों को 18,000 करोड़ रुपये की राशि जारी करने के बाद अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा और हरियाणा के किसानों के साथ बातचीत की. प्रधानमंत्री के साथ अपनी बातचीत के दौरान सात किसानों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं और हाल ही में लागू कृषि कानूनों से हुए लाभों को रेखांकित किया. नए कृषि कानूनों का विरोध कम और समर्थन ज्यादा क्यों? दीपक चौरसिया के साथ देखिये #DeshKiBahas...यहां पढ़ें मुख्य अंश.

  • रवनीत का ये शर्मनाक बयान है : नलिन कोहली, प्रवक्ता, बीजेपी  
  • ये किसानों और सरकार के बीच की बात है, इसमें कांग्रेस का क्या लेना देना है : नलिन कोहली, प्रवक्ता, बीजेपी   
  • ये कोई सांसद की भाषा नहीं है : नलिन कोहली, प्रवक्ता, बीजेपी  
  • लोकतंत्र में चर्चा के अलावा कोई रास्ता होता ही नहीं है : विजय सरदाना, अर्थशास्त्री  
  • संवैधानिक तरीके से जो भी बात रखेंगे उसे सरकार और सुप्रीम कोर्ट को मानना पड़ेगा : विजय सरदाना, अर्थशास्त्री  
  • सरकार को ऐसे सांसद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, आखिर ये किसकी लाशें बिछा रहे हैं : विजय सरदाना, अर्थशास्त्री  
  • आज सरसो, सोयाबीन का रेट एमएसपी से ऊपर है : विजय सरदाना, अर्थशास्त्री
  •  इन कानून की निरन्तर मांग की गई थी, कांग्रेस ने अपने मैनुफैस्टो में भी इस कानून का जिक्र किया था : रामनिक मान, किसान 
  • कांग्रेस पार्टी का खानदानी पेशा है लाशें बिछाने का : रामनिक मान, किसान 
  • 44 से ज्यादा किसान शहीद हो गए, मोदी सरकार और कितने लाशों की ढेर लगाएगी : सुरेन्द्र राजपूत, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस 
  • सरकार लाशों की ढेर लगा रही है : सुरेन्द्र राजपूत, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस 
  • सुरेन्द्र राजपूत ने रवनीत के बयान को सही ठहराया
  • जो तीन काले कानून मोदी सरकार लेकर आई है, उसे किसी ने नहीं मांगा है  : जसकरन सिंह, अध्यक्ष, किसान यूनियन, अमृतसर
  • एमएसपी का तो जनाजा निकल गया है : जसकरन सिंह, अध्यक्ष, किसान यूनियन, अमृतसर
  • हम देश के किसान हैं, मोदी जी को किसानों के भी मन की बात सुननी चाहिए : सतनाम सिंह सहानी, किसान
  • किसानों के अच्छे कानून लेकर आए, हम उसका स्वागत करेंगे : सतनाम सिंह सहानी, किसान
  • रोजोना दो-तीन किसानों की मौत हो रही है : सतनाम सिंह सहानी, किसान
  • किसानों का दर्द समझे सरकार : सतनाम सिंह सहानी, किसान
  • हम भलीभांति जानते हैं कि किसानों का कैसे भला होगा : सतनाम सिंह सहानी, किसान
  • कृपया किसानों की समस्या को समझिये : सतनाम सिंह सहानी, किसान
  •  कृषि कानून के पीछे बहुत बड़ा प्रोपेगेंडा चल रहा है : धीरेश पांडे, लखनऊ, दर्शक
  •  पहली ऐसी सरकार आई है जो किसानों के बारे में सोचा है  : जय दीक्षित, गाजियाबाद, दर्शक
  • मोदी सरकार में किसानों को सहायता और स्वतंत्रता दी है  : जय दीक्षित, गाजियाबाद, दर्शक