बच्चे दो ही अच्छे' की बात पर कट्टरपंथियों को आपत्ती क्यों? दीपक चौरसिया के साथ देखिये #DeshKiBahas
भारत में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने की मांग हो रही है. परिवार नियोजन के ध्येय वाक्य 'हम दो, हमारे दो' और 'बच्चे दो ही अच्छे' के साथ कुछ राज्य नई जनसंख्या नीति पर काम शुरू भी कर चुके हैं.
नई दिल्ली:
भारत में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने की मांग हो रही है. परिवार नियोजन के ध्येय वाक्य 'हम दो, हमारे दो' और 'बच्चे दो ही अच्छे' के साथ कुछ राज्य नई जनसंख्या नीति पर काम शुरू भी कर चुके हैं. उत्तर प्रदेश और असम की सरकार इन कानूनों को आने की तैयारी में लगी हैं, लेकिन यह कानून पूरे देश में लाया जाए, इसको लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है. हैदराबाद की मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के कुलपति फिरोज बख्त अहमद ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. 'बच्चे दो ही अच्छे' पर कब तक राजनीति, असम से यूपी तक तरक्की का बिगड़ा गणित, क्या असम में अब अल्पसंख्यक नहीं हैं मुस्लिम? बढ़ती आबादी पर आंख खोल देने वाले आंकड़े, 'बच्चे दो ही अच्छे' की बात पर कट्टरपंथियों को आपत्ती क्यों? दीपक चौरसिया के साथ देखिये #DeshKiBahas... यहां पढ़ें मुख्य अंश.
- 1950 से ही जनसंख्या नियंत्रण पर नीति बनती रही है : प्रेम शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- अगर कोई जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाना चाहता है तो वह उनका अधिकार है : प्रेम शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- पूरे देश और राज्यों का कल्याण करना हमारा अधिकार है : प्रेम शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- मुस्लिमों पर अत्याचार कर रहा चीन : प्रेम शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- चीन में मस्जिद तोड़े जा रहे हैं : प्रेम शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- आबादी विस्फोट एटम बम से ज्यादा खतरनाक है : फिरोज अहमद बख्त, चांसलर, MANUU
- भारत की जनसंख्या चीन की जनसंख्या से ज्यादा है : फिरोज अहमद बख्त, चांसलर, MANUU
- अगर अल्लाह ने आपको आलौद दी है तो उन्हें अच्छी तालीम और परवरिश दीजिए : फिरोज अहमद बख्त, चांसलर, MANUU
- आबादी को हिंदू-मुस्लिम के चश्मे से न देखें : फिरोज अहमद बख्त, चांसलर, MANUU
- अगर सब हम दो हमारे दो को फॉलो कर रहे हैं तो कानून बनाने में क्या दिक्कत है : अश्विनी उपाध्याय, वरिष्ठ वकील, सुप्रीम कोर्ट
- हमारी जनसंख्या 150 करोड़ है : अश्विनी उपाध्याय, वरिष्ठ वकील, सुप्रीम कोर्ट
- रूस का क्षेत्रफल भारत से पांच गुणा ज्यादा है, लेकिन वहां जनसंख्या सिर्फ 15 करोड़ है : अश्विनी उपाध्याय, वरिष्ठ वकील, सुप्रीम कोर्ट
- चीन की तुलना हमसे नहीं हो सकती है, क्योंकि वहां का क्षेत्रफल भारत से 3 गुणा ज्यादा है : अश्विनी उपाध्याय, वरिष्ठ वकील, सुप्रीम कोर्ट
- हमें शुद्ध हवा और पानी नहीं मिल पा रहा है : अश्विनी उपाध्याय, वरिष्ठ वकील, सुप्रीम कोर्ट
- जनसंख्या नियंत्रण कानून पर आपत्ति क्यों? : अश्विनी उपाध्याय, वरिष्ठ वकील, सुप्रीम कोर्ट
- बार-बार ये बताना कि मुसलमानों की वजह से आबादी बढ़ रही है तो यह कहना गलत है : तहसीन पूनावाला, राजनीतिक विश्लेषक
- जिनके खुद के 7-8 बच्चे हैं, उन्हें इस मुद्दे पर बोलने का अधिकार नहीं है : तहसीन पूनावाला, राजनीतिक विश्लेषक
- मन की बात खोखली होती है, काम की बात करनी चाहिए : तहसीन पूनावाला, राजनीतिक विश्लेषक
- चीन में सभी धर्म एक समान हैं : विवेक श्रीवास्तव, नेता, लेफ्ट
- भारत की तरह चीन में हिंदू राष्ट्र की मांग नहीं हो रही है : विवेक श्रीवास्तव, नेता, लेफ्ट
- अगर देश को तरक्की की तरफ ले जाना है तो हमें प्रधानमंत्री को बदलना पड़ेगा : एहतेशाम हाशमी, राजनीतिक विश्लेषक
- क्या दो बच्चे का कानून नेताओं और मंत्रियों पर लागू होगा? : एहतेशाम हाशमी, राजनीतिक विश्लेषक
- पीएम मोदी और सीएम योगी के कितने भाई-बहन हैं, बताइये आप : एहतेशाम हाशमी, राजनीतिक विश्लेषक
- जनसंख्या नियंत्रण के लिए देश में कानून बनना जरूरी है : आशु रस्तोगी, मेरठ, दर्शक
- जब तक कानून नहीं बनेगा तब तक जनसंख्या पर रोक नहीं लग सकता है : आशु रस्तोगी, मेरठ, दर्शक
- बच्चों के भविष्य को लेकर आबादी पर कानून बनाना ही पड़ेगा : आशु रस्तोगी, मेरठ, दर्शक
- अगर किसी देश को शक्तिशाली बनाना है तो आबादी को कंट्रोल करना जरूरी है : डॉ. एके श्रीवास्तव, कानपुर, दर्शक
- जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहिए : डॉ. एके श्रीवास्तव, कानपुर, दर्शक
- जनसंख्या नियंत्रण पर ध्यान नहीं दिया जाएगा तो हमारा देश तरक्की नहीं करेगा : डॉ. एके श्रीवास्तव, कानपुर, दर्शक
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी