logo-image

किसानों का साथ देने आई बेटी के गुनहगार कौन? दीपक चौरसिया के साथ देखिये #DeshKiBahas

देश में आंदोलन की आड़ बेटी से हैवानियत हो रही है. शिकायत के मुताबिक, एक अप्रैल को किसान सोशल आर्मी के सदस्य कोलकाता गए. अनिल मलिक, अनूप सिंह और अन्य ने कोलकाता में बैठक की. पीड़िता उनसे प्रभावित होकर बैठक का हिस्सा बनी थी.

Updated on: 10 May 2021, 09:20 PM

नई दिल्ली:

देश में आंदोलन की आड़ बेटी से हैवानियत हो रही है. शिकायत के मुताबिक, एक अप्रैल को किसान सोशल आर्मी के सदस्य कोलकाता गए. अनिल मलिक, अनूप सिंह और अन्य ने कोलकाता में बैठक की. पीड़िता उनसे प्रभावित होकर बैठक का हिस्सा बनी थी. पीड़िता ने आरोपियों के साथ दिल्ली आना तय किया. रास्ते में ही उसके साथ गैंपरेप हुआ. टिकरी बॉर्डर पर भी उसके साथ हैवानियत हुई. पीड़िता ने साथी कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी. पीड़िता ने अपने वकील को भी इस बारे में बताया. 21 अप्रैल को पीड़िता कोरोना संक्रमित हो गई. 26 अप्रैल को पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया. 30 अप्रैल को पीड़िता की मौत हो गई. पीड़िता दुष्कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई चाहती थी. किसानों का साथ देने आई बेटी के गुनहगार कौन? दीपक चौरसिया के साथ देखिये #DeshKiBahas... यहां पढ़ें मुख्य अंश.

  • एक मृतक लड़की के पिता क्या इतना बड़ा झूठ बोलेंगे : नूपुर शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP  
  • इन लोगों को इस घटना की पहले से पूरी जानकारी थी : नूपुर शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP  
  • आखिर इस मामले में योगेंद्र यादव कहां हैं : नूपुर शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP  
  • आपने दुष्कर्म के मामले को क्यों नहीं रोका : नूपुर शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP  
  • ये कभी किसान आंदोलन था ही नहीं : नूपुर शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP  
  • किसान नेता रेपिस्टों को बचा रहे हैं : नूपुर शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP  
  • 6 नहीं 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए था. इसमें योगेंद्र यादव पर केस होना चाहिए था : रमनिक मान, राजनीतिक विश्लेषक  
  • किसानों का कहना है कि देश में कोरोना नहीं है : रमनिक मान, राजनीतिक विश्लेषक  
  • इन बिचौलिये आंदोलनकारियों पर कई तरह के आरोप लग चुके हैं : रमनिक मान, राजनीतिक विश्लेषक  
  • किसान आंदोलन का भी पोस्टमार्टम होना चाहिए : रमनिक मान, राजनीतिक विश्लेषक  
  • इस मामले में बलत्कारियों को सजा मिलनी चाहिए : जगतार सिंह बाजवा
  • इस देश की हर लड़की को सुरक्षित रहना चाहिए : विवेक श्रीवास्तव, लेफ्ट नेता  
  • किसी भी पार्टी और संगठन की लड़की के साथ रेप हुआ है तो आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए : विवेक श्रीवास्तव, लेफ्ट नेता  
  • मैं किसी इसे डिफेंट नहीं कर रहा हूं : विवेक श्रीवास्तव, लेफ्ट नेता  
  • इस केस में किसानों को बदनाम किया जा रहा है : विवेक श्रीवास्तव, लेफ्ट नेता  
  • किसान आंदोलन में महिलाओं को सम्मान किया जाता है : विवेक श्रीवास्तव, लेफ्ट नेता  
  • जब इस लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब भी उनके पिता साथ में थे, 10 दिन बाद उनके पिता क्यों रिपोर्ट दर्ज कराई : चौधरी सवित मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान यूनियन
  • लड़की के पिता ने खुद बताया है कि हमने तो 2 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने 6 पर मुकदमा दर्ज किया है : चौधरी सवित मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान यूनियन
  • किसान लड़की के पिता के साथ खड़े हैं : चौधरी सवित मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान यूनियन
  • सिर्फ किसान आंदोलन को बदनाम किया जा रहा है : चौधरी सवित मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान यूनियन
  • लड़की की लाश पर राजनीति की जा रही है : ममता काले, राजनीतिक विश्लेषक
  • आज उसकी मृत्यु और उसकी स्मिता को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है : ममता काले, राजनीतिक विश्लेषक
  • अगर आप पैनेल में एक महिला को बोलने नहीं देते हैं तो आप महिलाओं की क्या इज्जत करते होंगे : ममता काले, राजनीतिक विश्लेषक
  • ऐसे किसान नेताओं को शर्म आनी चाहिए : ममता काले, राजनीतिक विश्लेषक
  • ये लगता ही नहीं है कि ये किसान आंदोलन कर रहे हैं: यश जायसवाल, वाराणसी, दर्शक
  • ये सिर्फ राजनीति कर रहे हैं : यश जायसवाल, वाराणसी, दर्शक
  • ये घटना बेहद ही शर्मनाक है : विनीत सिंह, लखनऊ, दर्शक
  • इस घटना के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए : विनीत सिंह, लखनऊ, दर्शक