लव जिहाद का कानून बनने से किसे डर? दीपक चौरसिया के साथ देखिये #DeshKiBahas
देश में लव जिहाद पर चल रही चर्चाओं के बीच इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है. लव जिहाद का कानून बनने से किसे डर? दीपक चौरसिया के साथ देखिये देश की बहस... यहां पढ़ें मुख्य अंश.
नई दिल्ली:
देश में लव जिहाद पर चल रही चर्चाओं के बीच इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है. कोर्ट ने कहा कि बालिग लड़का व लड़की अपनी मर्जी से किसी भी व्यक्ति के साथ रह सकते हैं. उनके जीवन में हस्तक्षेप करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है. हरियाणा में एक और 'बल्लभगढ़ कांड', सख्त कानून ही 'लव जिहाद' का इलाज? ..तो अब 'लव जिहाद' गैंग की खैर नहीं, लव जिहाद के खिलाफ कानून से डर कैसा? कानून से होगा वार...कितने राज्य तैयार? लव जिहाद का कानून बनने से किसे डर? दीपक चौरसिया के साथ देखिये देश की बहस... यहां पढ़ें मुख्य अंश.
- जो लोग लव जिहाद कानून को लेकर दुहाई दे रहे हैं उनके लिए ये कानून हैः उमेश भारद्वाज, गाजियाबाद, दर्शक
- क्यों अगर कोई मुस्लिम लड़की हिन्दू लड़के से शादी करती है तो पहली मांग यही होती है कि पहले गैर मुस्लिम धर्म वाला इस्लाम स्वीकार करेः उमेश भारद्वाज, गाजियाबाद, दर्शक
- देश के गृह राज्य मंत्री पहले भी संसद की सुनवाई में लव जिहाद पर बोल चुके हैंः मौलाना साजिद रशीदी, अध्यक्ष, AIIA
- अगर कोई कानून नहीं है लव जिहाद को लेकर तो देश के गृहराज्य मंत्री को ये बात नहीं बोलनी चाहिएः मौलाना साजिद रशीदी, अध्यक्ष, AIIA
- कश्मीर से कन्याकुमारी तक लव जिहाद - सुबुही खान, सामाजिक कार्यकर्ता
- ये किस चीज को एक्सेप्ट करते हैं, क्या ये गजवा हिंद पर एक्सेप्ट करते हैंः सुबुही खान, सामाजिक कार्यकर्ता
- इनके अंदर साइकोपैथी है ये मौका देखकर बात करते हैं और अपनी ही बात से पलटी भी मार जाते हैं : सुबुही खान, सामाजिक कार्यकर्ता
- उत्तर प्रदेश में लव जिहाद की शिकार को आत्महत्या करनी पड़ती है वहीं हरियाणा में निकिता तोमर को गोली मार दी जाती हैः सुबुही खान, सामाजिक कार्यकर्ता
- अपनी पर्सनल प्रॉपर्टी को बचाने के लिए आप किसी की जान भी ले सकते हैं ये हमारे कानून में लिखा हैः सुबुही खान, सामाजिक कार्यकर्ता
- अगर हमारे चावल में कीड़े पड़ जाएं और वो साफ नहीं हो पाएं तो हम पूरा का पूरा चावल ही फेंकते हैंः सुबुही खान, सामाजिक कार्यकर्ता
- अगर लव जिहाद है तो आज तक कोई पीआईएल क्यों नहीं फाइल की गईःएहतेशाम हाशमी, राजनीतिक विश्लेषक
- रिपोर्टेड केस क्या होते हैं पहले इसके बारे में पढ़ लीजिएः एहतेशाम हाशमी, राजनीतिक विश्लेषक
- अगर लव जिहाद जैसा बड़ा कान्सेप्ट चल रहा है तो फिर देश की एजेंसियां, अजित डोभाल और गृह मंत्रालय क्या कर रहे हैं : एहतेशाम हाशमी, राजनीतिक विश्लेषक
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नाम आप सम्मान से लें वो चौकीदार इन चीफ नहीं हैंः संजू वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- लव जिहाद का सबसे बड़ा उदाहरण रंजीत कोहली और तारा सहगल का हैः संजू वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- आपको बता दें कि तारा सहगल कोई मामूली लड़की नहीं थी वो नेशनल शूटर थीं जब उसके साथ ऐसा हो सकता है तो आम लड़कियों की क्या बातः संजू वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- आप डिबेट में बैठकर कहते हैं कि डेटा चाहिए, गृह मंत्रालय और देश की एजेंसियों पर सवाल उठाते हैंः संजू वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, BJP
- गंधार बहुत शांत था लेकिन जब वो कंधार बना तो वो बहुत अशांत हो गयाः अश्विनी उपाध्याय, नेता बीजेपी
- कैकेय बहुत शांत देश था खुशहाल था लेकिन जब वो पेशावर बना तो वहां भी अशांति आ गईः अश्विनी उपाध्याय, नेता बीजेपी
- ये जो लव जिहाद की समस्या है वो केवल यूपी, बिहार या भारत की समस्या नहीं है ये पूरे विश्व की समस्या हैः अश्विनी उपाध्याय, नेता बीजेपी
- लव जिहाद पर कानून बनना चाहिए-- अश्विनी उपाध्याय, नेता बीजेपी
- फ्रांस में लव जिहाद का कानून बना है, वहां स्थिति काबू में है, पाकिस्तान में नहीं बना तो वहां हिन्दू 23 फीसदी से घटकर 2 फीसदी पर आ गए हैंः अश्विनी उपाध्याय, नेता बीजेपी
- भारत में अब केंद्रीय स्तर पर लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की जरूरत है : अश्विनी उपाध्याय, नेता बीजेपी
- अरब में एक भी मजार, दरगाह, एक भी पक्का कब्रिस्तान नहीं है, बल्कि भारत में हर किमी में ये मिल जाएंगे : अश्विनी उपाध्याय, नेता बीजेपी
- मेरे पास लव जिहादियों का पूरा डाटा है : विनोद बंसल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, VHP
- अगर लव जिहाद नहीं है तो नाम क्यों बदले गए : विनोद बंसल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, VHP
- आप जैसे शातिर और कायर लोगों को लव जिहाद पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है : विनोद बंसल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, VHP
- जब कांग्रेस थी तब भी लव जिहाद था और आज बीजेपी है तो भी लव जिहाद है : प्रदीप माथुर, दिल्ली, दर्शक
- एक लड़का हिंदू लड़की से शादी करता है और फिर दो-तीन बच्चा पैदा कर तलाक दे देता है ये लोग जनसंख्या बढ़ा रहे हैं : प्रदीप माथुर, दिल्ली, दर्शक
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए