दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी

दिल्ली में आज सुबह बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहाना हो गया। बूंदाबांदी के कारण दिल्ली के लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली।

दिल्ली में आज सुबह बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहाना हो गया। बूंदाबांदी के कारण दिल्ली के लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी

दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना (फोटो- ANI)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। यहां का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisment

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी (आईएमडी) ने बताया, 'आसमान में बदली छाई रहेगी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिनभर बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।'

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 96 फीसदी रही।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 34 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

Rain in Delhi delhi
      
Advertisment