नजीब जंग के इस्तीफे को लेकर मोदी-केजरीवाल में क्या डील हुई बताए सरकार:कांग्रेस

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग के इस्तीफे के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग के इस्तीफे के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
नजीब जंग के इस्तीफे को लेकर मोदी-केजरीवाल में क्या डील हुई बताए सरकार:कांग्रेस

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग के इस्तीफे के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने नजीब जंग के इस्तीफे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मोदी सरकार को जंग के इस्तीफे का कारण बताना पड़ेगा।

Advertisment

अजय माकन ने केंद्र सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार को बताना पड़ेगा मोदी और केजरीवाल के बीच क्या डील हुई है। किसी ना किसी डील की वजह से ही जंग को इस्तीफा देना पड़ा।

वहीं दिल्ली के नए उप राज्यपाल को लेकर अजय माकन ने केंद सरकार को चेतावनी भी दी है। माकन ने कहा है कि अगर आरएसएस के किसी नुमाइंदे को उप राज्यपाल बनाया गया तो इसके खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

अजय माकन ने कहा इस्तीफे के बाद हमने नजीब जंग को कई मैसेज किए लेकिन उसका जवाब नहीं आया। कांग्रेस पार्टी जानना चाहती है कि इस्तीफे की वजह क्या है।

गौरतलब है कि नजीब जंग कांग्रेस नेता है और साल 2013 में दिल्ली में शीला दीक्षित की सरकार रहते हुए ही वो दिल्ली के उप राज्यपाल बने थे।

Source : News Nation Bureau

arvind kejriwal narender modi ' Ajay Makan Najeeb Jung
      
Advertisment